फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ghana wants to remove Gandhi statue from univarsity campus

घाना के विश्वविद्यालय में लगी गांधी की प्रतिमा को भारत भेजने की मांग

Fri, 07 Oct 2016 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 07 Oct 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
Ghana wants to remove Gandhi statue from univarsity campus

अफ्रीकी देश घाना में महात्मा गांधी की मूर्ती को विश्वविद्यालय से हटाने के लिए कोशिशें तेज हो गई हैं। राष्ट्रपिता की प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जून में किया था। मूर्ती को हटाने के लिए पिछले महीने विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों ने एक अदालत में एक याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


घाना में आलोचकों का एक समूह गांधी की कथित नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर उनकी मूर्ति हटाए जाने की मांग कर रहा है। 

घाना के विदेश मंत्रालय ने सरकार से कहा है कि गांधी की प्रतिमा को सुरक्षित रखने के लिए उसे दूसरी जगह स्थापित किया जाए।

याचिकाकर्ताओं में एक ओबेडेल कैमबोन की मानें तो गांधी की प्रतिमा दूसरी जगह लगाना काफी नहीं होगा। उन्होंने सरकार से कहा कि प्रतिमा को वापस भारत भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि घाना में गांधी की प्रतिमा को कहीं भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

गांधी पर अश्वेत दक्षिण अफीकियों को 'असभ्य' कहने का आरोप

Ghana wants to remove Gandhi statue from univarsity campus

पेशे से वकील गांधी जी 1893 में दक्षिण अफ्रीका गए थे और वहां उन्होंने भारतीयों के हक के लिए लड़ाई लड़ी थी। ऐसा दावा किया जाता है कि उस वक्त की एक याचिका में उन्होंने अश्वेत दक्षिण अफीकियों को 'असभ्य' करार दिया था।

मामले पर घाना सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि महात्मा गांधी भी इंसान थे और उन्होंने कुछ गल्तियां कीं, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि उन्होंने दुनिया भर में आजादी और नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन को प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed