फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ghalibaf lashes out at President Trump's 'Iran needs food' remark; says Look at your own food stamps first

US-Iran: राष्ट्रपति ट्रंप के 'ईरान को भोजन चाहिए' बयान पर भड़के गालिबाफ, बोले- पहले अपने फूड स्टैम्प देखिए

Sat, 04 Jul 2026 07:58 AM IST
Asmita Tripathi एएनआई, तेहरान
एएनआई, तेहरान Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 04 Jul 2026 07:58 AM IST
सार

ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान को अमेरिकी खाद्यान्न की जरूरत है। गालिबाफ ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले अमेरिका अपने करोड़ों फूड स्टैम्प पर निर्भर नागरिकों की चिंता करे। 

विज्ञापन
Ghalibaf lashes out at President Trump's 'Iran needs food' remark; says Look at your own food stamps first
मोहम्मद बाकेर गालिबाफ और राष्ट्रपति ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने शुक्रवार को ईरान की अर्थव्यवस्था और खाद्य आवश्यकताओं पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों की आलोचना की। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप पर अमेरिका की घरेलू चुनौतियों को ईरान पर थोपने का आरोप लगाया। यह आरोप तब लगाया गया जब ट्रंप ने कहा कि अमेरिका संभावित राजनयिक सफलता के तहत ईरान को खाद्य पदार्थों का निर्यात करने की उम्मीद करता है।

विज्ञापन

अध्यक्ष गालिबाफ ने क्या कहा?
एक्स पर एक पोस्ट में गालिबाफ ने कहा, ‘जरा सोचिए, आपके अपने ही चालीस मिलियन से ज्यादा नागरिक फूड स्टैम्प पर निर्भर हैं और आप दूसरे देश को भूखा कह रहे हैं। यह कोई घोषणा नहीं है, यह तो बस एक अनुमान है। अपनी SNAP सलाह अपने पास रखिए।’ उन्होंने आगे कहा, 'हमारी संपत्ति, हमारे विकल्प। कुपोषण की दर पर ध्यान दें।'

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा? 
ये टिप्पणियां तब आईं जब ट्रंप ने सीएनबीसी को दिए एक साक्षात्कार में दावा किया कि ईरान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह कमजोर हो गई है। ट्रंप ने कहा, 'वहां 300 प्रतिशत महंगाई है, वे कोई कमाई नहीं कर रहे हैं।' ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि वह ईरान को खाद्य पदार्थों का निर्यात करेगा। उन्होंने कहा, 'उन्हें भोजन की आवश्यकता है। उन्हें मक्का, गेहूं और सोयाबीन की आवश्यकता है, और हम केवल अपने अमेरिकी किसानों के माध्यम से इसकी आपूर्ति करेंगे। बशर्ते हम उस स्थिति तक पहुंच जाएं जहां हमें पहुंचना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ईरान ने अमेरिका की सभी शर्तें मान ली?
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान ने चल रही राजनयिक वार्ता में लगभग सभी अमेरिकी शर्तों को मान लिया है। इसके साथ ही इस बात पर जोर दिया कि चर्चा का प्राथमिक उद्देश्य तेहरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकना है। ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि वे हमारी लगभग सभी जरूरतों पर सहमत हो गए हैं।'

क्या है एसएनएपी?
सीबीएस न्यूज के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम (एसएनएपी), जिसे फूड स्टैम्प के नाम से भी जाना जाता है। भुगतान संबंधी बंधी त्रुटियों के कारण अरबों डॉलर का नुकसान झेल रहा है। सीबीएस न्यूज के अनुसार, SNAP ने वित्त वर्ष 2025 के दौरान अमेरिकी परिवारों को 95.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर का लाभ दिया। जिसका अर्थ है कि भुगतान त्रुटियों के कारण कार्यक्रम के कुल खर्च का लगभग दसवां हिस्सा हुआ। 


वहीं, अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने उज्बेकिस्तान की संसद के अध्यक्ष के साथ अपनी बैठक के दौरान कहा कि अमेरिका को यह स्वीकार करना होगा कि ईरान के साथ इस्राइल-अमेरिका संघर्ष के बाद वास्तविकताएं बदल गई हैं। उन्होंने ने कहा, 'हालात पहले से बेहतर हुए हैं।  युद्ध के बाद के घटनाक्रमों ने अमेरिकियों को मौजूदा वास्तविकताओं को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया है। ऐसे माहौल में व्यापारिक संबंधों को और आगे बढ़ाया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि प्रतिबंध हटाने की नींव भी रखी जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed