फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Germany: The leader who laughed during the Presidents statement on the floods, Armin Lachet apologized

जर्मनी : बाढ़ पर राष्ट्रपति के वक्तव्य के दौरान हंसने वाले नेता अर्मिन लाशेत ने मांगी माफी

Sun, 18 Jul 2021 07:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 18 Jul 2021 07:02 PM IST
सार

जर्मनी में सितंबर में होने वाले चांसलर के चुनाव में लाशेत रेस में आगे माने जा रहे हैं। राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर के साथ शनिवार को उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया था। इसी दौरान उनके बयान के दौरान वह मुस्कुरा रहे थे। 
 

विज्ञापन
Germany: The leader who laughed during the Presidents statement on the floods, Armin Lachet apologized
Germany - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

जर्मनी में सितंबर में होने वाले चुनाव में चांसलर एंजेला मर्केल की जगह लेने वालों की दौड़ में सबसे प्रबल दावेदार माने जाने वाले अर्मिन लाशेत ने राष्ट्रपति के वक्तव्य के दौरान हंसने पर माफी मांगी है। देश के पश्चिमी हिस्से में भीषण बाढ़ को लेकर राष्ट्रपति जब बयान दे रहे थे, तब वह हंसते हुए दिखाई दिए थे। 

विज्ञापन


मर्केल की यूनियन ब्लॉक पार्टी के प्रत्याशी अर्मिन लाशेत उत्तरी राइन-वेस्टफेलिया प्रांत के गवर्नर भी हैं, जोकि पिछले सप्ताह आई भीषण बाढ़ से बुरी तहर प्रभावित हुआ है। दरअसल, अर्मिन लाशेत ने शनिवार को राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर के साथ बाढ़ प्रभावित एर्फ़्टस्टाट शहर का दौरा किया था, जहां जमीन धंसने के बाद एक बचाव अभियान चलाया जा रहा था। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति स्टीनमीयर जब संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे, तभी पीछे खड़े अर्मिन लाशेत किसी से बात कर हंसने लगे। इसे लेकर अर्मिन लाशेत कड़ी आलोचना का सामना कर रहे हैं। वामपंथी दल सोशल डेमोक्रेट्स के महासचिव लार्स क्लिंगबेल ने कहा कि लाशेत का व्यवहार बेहद असंवेदनशील और भयावह था। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में ही लोगों के असली व्यवहार का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्मिन लाशेत ने इस पूरे मामले पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए ट्वीट कर कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों का भविष्य, जिनके बारे में हमने बातचीत में सुना, हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। उस बातचीत के दौरान अन्य जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मुझे पछतावा है। वह अनुचित था और मुझे खेद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed