फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Germany Shooting youth centre many people were killed in town of Stade police detained suspect

Germany Shooting: जर्मनी के श्टाडे शहर में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत; एक संदिग्ध गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 05:47 PM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 29 Jun 2026 05:47 PM IST
सार

जर्मनी के उत्तरी शहर श्टाडे में सोमवार को हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के सिलसिले में एक पुरुष संदिग्ध को हिरासत में लिया है। ल्यूनेबर्ग पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट जारी कर लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर बचाव और सुरक्षा अभियान जारी है।

विज्ञापन
Germany Shooting youth centre many people were killed in town of Stade police detained suspect
जर्मनी के स्टाडे शहर में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तरी जर्मनी के श्टाडे शहर में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उत्तरी जर्मनी के एक युवा कल्याण केंद्र में सोमवार को गोलीबारी की घटना सामने आई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, श्टाडे शहर में हुई इस गोलीबारी में चार महिलाओं और एक पुरुष सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य वयस्क ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


युवा कल्याण केंद्र में हुई गोलीबारी
जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने घायलों की संख्या या उनकी पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी डैंकर्सस्ट्रासे स्थित एक युवा कल्याण केंद्र में हुई। यह सड़क शहर के केंद्र के दक्षिण में स्थित है। इस केंद्र में गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ रहने वाली युवा माताओं के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी घटना में कथित संलिप्तता के संदेह में पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

गोलीबारी मामले की जांच जारी
घटना के बाद सामने आए वीडियो में इलाके में भारी पुलिस बल, अन्य आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारी और कई एंबुलेंस एक रिहायशी सड़क पर तैनात दिखाई दिए। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की वजह और घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

जर्मनी में हथियार संबंधी कानून अमेरिका की तुलना में काफी सख्त हैं। वहां सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं कम होती हैं, लेकिन पूरी तरह असामान्य भी नहीं हैं। घटनास्थल के सामने रहने वाले विताली मर्टेंस ने बताया, "मैंने गोलियों की आवाज सुनी और उसके तुरंत बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया।" स्टेडे शहर की आबादी करीब 50,000 है। यह शहर हैम्बर्ग से लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) दूर स्थित है।


पुलिस ने बताया कि शहर के केंद्र से बाहर एक इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ल्यूनेबर्ग पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट जारी कर लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर बचाव और सुरक्षा अभियान जारी है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed