{"_id":"5fb222a58ebc3e9b7a5c054a","slug":"germany-police-begins-search-for-female-driver-with-sketches-made-by-six-year-old-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी : छह साल के बच्चों के बनाए स्केच से महिला कार चालक को खोज रही पुलिस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जर्मनी : छह साल के बच्चों के बनाए स्केच से महिला कार चालक को खोज रही पुलिस
Mon, 16 Nov 2020 12:27 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के बनाए स्केच
- फोटो : facebook@Polizei.NRW.HAM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की पुलिस ने खतरनाक तरीके से कार चलाने वाली एक महिला की तलाश के लिए अनोखा प्रयोग किया है। पश्चिमी जर्मन शहर हम्म की पुलिस ने बैरिकेडिंग तोड़कर भागने वाली महिला ड्राइवर की खोज के लिए छह साल के बच्चों द्वारा बनाए गए स्केच की मदद ली है।
विज्ञापन
बैरिकेड तोड़कर भागी थी, बच्चे कर रहे थे सड़क पार
हम्म पुलिस विभाग ने फेसबुक पर इन स्केच को साझा किया है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइवर एक महिला थी, जो कथित तौर पर सड़क के बैरिकेड को तोड़कर फरार हो गई। महिला ने जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया था, उसी दौरान वहां पर कुछ बच्चे सड़क पार कर रहे थे और उन्होंने उस महिला को देखा था।
विज्ञापन
अब पुलिस ने छह साल के उन्हीं चार बच्चों से आरोपी महिला का स्केच बनवाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लोगों से मदद करने के लिए कहा है। पुलिस ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो स्केच शेयर किए हैं और कहा है कि इनसे महिला को पकड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
अब पुलिस ने छह साल के उन्हीं चार बच्चों से आरोपी महिला का स्केच बनवाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लोगों से मदद करने के लिए कहा है। पुलिस ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो स्केच शेयर किए हैं और कहा है कि इससे महिला को पकड़ने में मदद मिलेगी।