फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Germany announces fourth dose of Coronavirus Vaccine and Britain also mulling over mid Omicron fears news in Hindi

Omicron Alert: जर्मनी ने की टीके की चौथी खुराक देने की घोषणा, ब्रिटेन भी कर रहा विचार-विमर्श

Thu, 23 Dec 2021 05:20 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 23 Dec 2021 05:20 PM IST
सार

ओमिक्रॉन वैरिएंट के सामने आने के साथ पूरी दुनिया के सामने कोरोना वायरस महामारी का संकट एक बार फिर गंभीर हो गया है। इस अधिक संक्रामक और खतरनाक वैरिएंट से निपटने के लिए बूस्टर खुराकों की मांग तेज हो रही है तो कुछ देशों ने अपने यहां टीके की चौथी खुराक का एलान भी कर दिया है।

विज्ञापन
Germany announces fourth dose of Coronavirus Vaccine and Britain also mulling over mid Omicron fears news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए जर्मनी ने कोरोना रोधी टीके का चौथी खुराक जारी करने का एलान किया है। ब्रिटेन भी मामलों में तेजी आने के साथ चौथी खुराक पर विचार-विमर्श कर रहा है। इससे पहले इस्राइल भी अपने स्वास्थ्य कर्मियों और वरिष्ठ नागरिकों को टीके की चौथी खुराक देने की घोषणा कर चुका है।

विज्ञापन

जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री कार्ल लाउटरबाख ने बुधवार को कहा था कि ओमिक्रॉन का सामना करने के लिए टीके की चौथी खुराक की जरूरत पड़ेगी। देश ने बायोएनटेक से एक सौदे के तहत खास तौर पर ओमिक्रॉन के लिए बने टीके की लाखों खुराकों का ऑर्डर दिया है। हालांकि, इन टीकों की डिलिवरी अगले साल अप्रैल या मई से पहले होने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन

बड़े स्तर पर टीकों की खरीद कर रहा है जर्मनी
लाउटरबाख ने कहा कि वर्तमान में मॉडर्ना के कोविड टीके का बूस्टर अभियानों में उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा जर्मनी ने नोवावैक्स टीके की 40 लाख खुराकों और नए वालनेवा टीके की 1.1 करोड़ खुराकों का ऑर्डर दिया है। वानलेवा का टीका अभी उपयोग की अनुमति पाने की प्रक्रिया में है। ओमिक्रॉन वैरिएंट ने एक बार फिर पूरी दुनिया की चिंता बढ़ाई है।

क्रिसमस पर ओमिक्रॉन से बचने की है जरूरत
यहां के रॉबर्ट कोच संस्थान के अनुसार ओमिक्रॉन जनवरी मध्य तक संक्रामकता के मामले में पिछले सभी वैरिएंट को पीछे छोड़ देगा। संस्थान के अध्यक्ष लोथर वीलर के अनुसार पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों की संख्या में कमी आई है लेकिन यह राहत का संकेत नहीं है। हमें कोशिश करनी होगी कि क्रिसमस के मौके पर ओमिक्रॉन वायरस का प्रसार न हो।

विज्ञापन

बुधवार को मिले कोरोना के 45,659 नए मामले
जर्मनी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 45,659 नए मामले दर्ज किए गए थे। एक सप्ताह पहले के मुकाबले इसमें 5642 की वृद्धि हुई है। उधर, ब्रिटेन में बुधवार को पहली बार एक दिन में एक लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। जिसके बाद ब्रिटिश सरकार भी टीके की चौथी खुराक की जरूरत पर चर्चा शुरू कर चुकी है और जल्द ही इस पर फैसला ले सकती है।

अमेरिका में नहीं लगाया गया कोई नया प्रतिबंध
ओमिक्रॉन के संकट को देखते हुए और सामुदायिक प्रसार की स्थित से बचने के लिए जर्मनी, फ्रांस और कनाडा में क्रिसमस और नए साल के मौके पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं और निर्देश जारी किए गए हैं। लेकिन, अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन ने किसी तरह के नए यात्रा प्रतिबंधों की घोषणा नहीं की है न ही सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द करने का ही अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed