फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Germany A man attacked people with a knife at Hamburg railway station News In Hindi

Germany Stabbing: हैम्बर्ग रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी, 10+ लोगों के घायल होने की खबर; महिला हमलावर गिरफ्तार

Fri, 23 May 2025 11:09 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 23 May 2025 11:09 PM IST
सार

जर्मनी के हैम्बर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है। 

विज्ञापन
Germany A man attacked people with a knife at Hamburg railway station News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जर्मनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जर्मनी के व्यस्त हैम्बर्ग सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम हुई चाकूबाजी में कई लोग घायल हो गए, जिसमें कुछ की हालात गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने बताया कि 39 वर्षीय महिला आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि ये हमला महिला ने अकेले ही किया है। बता दें कि यह हमला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 के बीच हुआ, जब एक हाई-स्पीड आईसीई ट्रेन वहां खड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ये घटना शाम करीब 6 बजे हुई।

विज्ञापन

घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर
मामले में हैम्बर्ग फायर सर्विस के मुताबिक, 6 लोगों की हालत नाजुक है, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और 3 को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, पुलिस ने कहा कि घायल लोगों की संख्या को लेकर अभी सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- UNSC: 'आपको लोगों की सुरक्षा पर बात करने का अधिकार नहीं...', यूएनएससी में भारत ने पाकिस्तानी दूत को लगाई लताड़

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई स्पष्ट मकसद सामने नहीं
पुलिस ने कहा है कि हमलावर महिला के इरादों के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच जारी है और माना जा रहा है कि उसने अकेले यह हमला किया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस हमले का असर रेल सेवा पर भी देखा गया, जहां स्टेशन के चार ट्रैक बंद कर दिए गए हैं।



ये भी पढ़ें:- मो. यूनुस जल्द दे सकते हैं इस्तीफा: क्या बांग्लादेश की सेना की नाराजगी बनी वजह, किन बातों पर टकराव, आगे क्या?

प्रभावित हुआ रेलवे
हमले के बाद प्रभावित हुई रेल सेवा से कई लंबी दूरी की ट्रेनें देर से चल रही हैं या उनके मार्ग में बदलाव किया गया है। वहीं जर्मन रेलवे कंपनी डॉयचे बान ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। गौरतलब है कि हैम्बर्ग स्टेशन और लोकल ट्रांसपोर्ट में हथियार ले जाना पहले से ही प्रतिबंधित है।

हमले में सभी घायलों की हालत स्थिर
जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चाकू से किए गए हमले में घायल हुए 15 से  ज्यादा लोगों की हालत स्थिर है। मामले में अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता फिलिप बाउमन ने बताया कि हमले में 19 से 85 वर्ष की आयु के 18 लोग घायल हुए हैं। 24, 52 और 85 वर्ष की तीन महिलाएं और 24 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed