{"_id":"66ca0cf63a2c2e38f905f3cb","slug":"german-police-scour-a-western-city-for-a-knife-attacker-who-killed-3-at-a-community-festival-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Germany: जर्मनी में हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस, पार्टी कर रहे लोगों पर किया था हमला; तीन की मौत, पांच गंभीर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Germany: जर्मनी में हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस, पार्टी कर रहे लोगों पर किया था हमला; तीन की मौत, पांच गंभीर
Sat, 24 Aug 2024 10:10 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:10 PM IST
सार
जर्मनी के सोलिंगन शहर में चाकूबाजी की वारदात में तीन लोगों की हत्या कर दी गई, इसमें करीब आठ लोग घायल है जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। पश्चिमी शहर में इस वारदात को एक उत्सव के दौरान अंजाम दिया गया था। जर्मन पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जर्मनी में हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मनी में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में जर्मन पुलिस की विशेष पुलिस इकाई जुट गई है। सार्वजनिक अभियोजक कार्यालय के आतंकवाद निरोधी विभाग के अधिकारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अभी तक अपराधी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि इसे आतंकवादी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने इस हमले पर कहा कि अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए और कानून की पूरी ताकत से दंडित किया जाना चाहिए। जबकि जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर ने भी शनिवार सुबह सोलिंगन के मेयर से बात की।
मामले में पीड़ित और गवाहों दोनों से पूछताछ जारी
वहीं इस वारदात में पुलिस ने शनिवार की सुबह एक 15 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि उसे हमले के बारे में पता था और उसने अधिकारियों को बताया नहीं किया, लेकिन वह हमलावर नहीं था। पुलिस ने एक बयान में कहा, फिलहाल पुलिस अपराधी की बड़े पैमाने पर तलाश कर रही है। इस मामले में पीड़ित और गवाहों दोनों से पूछताछ की जा रही है।
हमले से जुड़ी जानकारी के लिए पुलिस ने बनाया पोर्टल
सोलिंगन शहर में पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी और एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया, जहां गवाह हमले से संबंधित फुटेज और कोई भी अन्य जानकारी अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय चौक पर अज्ञात हमलावर ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात 9:30 बजे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक अज्ञात हमलावर ने केंद्रीय चौक, फ्रॉनहोफ पर चाकू से कई लोगों को घायल कर दिया है। पुलिस ने कहा कि उनका मानना है कि चाकू से हमला एक अकेले हमलावर ने किया है। मामले में सोलिंगन के मेयर टिम कुर्जबैक ने हमले वाली जगह के पास पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कल रात सोलिंगन में डर और दुख का माहौल था। हमारे शहर में जो कुछ हुआ, उसने हम सभी को दुखी किया।
शहर के 650वीं वर्षगांठ पर चल रहा था जश्न
सोलिंगन शहर की 650वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उत्सव शुक्रवार से शुरू हुआ और रविवार तक चलना था, जिसमें सड़कों पर कई मंचों पर लाइव संगीत, कैबरे और कलाबाजी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। ये हमला एक मंच के सामने भीड़ में हुआ। हमले के घंटों बाद भी, मंच की लाइटें जल रही थीं, जबकि पुलिस और फोरेंसिक जांचकर्ता चौक पर सुराग तलाश रहे थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन