फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   German nurse who murdered 85 patients gets life sentence

85 मरीजों को मारने वाले जर्मनी के नर्स को मिली उम्रकैद की सजा

Fri, 07 Jun 2019 03:52 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Fri, 07 Jun 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
German nurse who murdered 85 patients gets life sentence
नील्स होएगेल - फोटो : social media

जर्मनी में युद्ध के बाद के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सीरियल किलर यहां के एक नर्स को माना जा रहा है। जिसने अपने 85 मरीजों की हत्या कर दी है। इस नर्स को गुरुवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। नील्स होएगेल नामक इस नर्स की करतूत को जज सेबेस्टियन बेहरमैन ने समझ से बाहर बताया है।


loader

42 साल के होएगेल ने 2000 से 2005 के बीच में ये हत्याएं कीं। इससे पहले भी वह एक दशक जेल में रह चुका है। जिसमें उसे छह लोगों की हत्या करने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में करीब 130 शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस को संदेह है कि उसने 200 से अधिक लोगों की हत्या की है।

हालांकि कोर्ट अभी भी कुल कितनी हत्याएं हुई हैं, इसका पता नहीं लगा पाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई पीड़ितों का अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम से पहले ही हो गया था। बेहरमैन का कहना है कि होएगेल ने जितने लोगों की हत्या की है, उनकी संख्या कल्पना से परे है।

उन्होंने इस बात को लेकर अफसोस भी जताया कि कोर्ट कुछ पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं दे पाया। सुनवाई के आखिरी दिन होएगेल ने पीड़ितों के परिवारों से भयानक अपराध के लिए माफी मांगी है। 

साल 2005 में होएगेल को मरीज को बिना किसी डॉक्टर की सलाह के गलत दवाई देते समय पकड़ लिया गया था। जिसके बाद उसे साल 2008 में मरीज की हत्या के आरोप में सात साल की सजा हुई। पीड़ित के परिवार के दबाव पर 2014-2015 के बीच मामले में दूसरा ट्रायल भी हुआ। 

जिसके बाद होगएल एक मरीज की हत्या और पांच अन्य की हत्या की कोशिश का दोषी सिद्ध हुआ। उसे तब अधिकतम 15 साल की कैद हुई थी। जिसे जर्मनी में उम्रकैद माना जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed