फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   German leaders reject Vance's complaints about European democracy ahead of an election World News In Hindi

Germany: यूरोप में लोकतंत्र को लेकर जेडी वेंस के बयान पर बवाल, जर्मन चांसलर और रक्षा मंत्री ने भी किया पलटवार

Sat, 15 Feb 2025 08:01 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 08:01 AM IST
सार

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में जेडी वेंस ने यूरोपीय लोकतंत्र की आलोचना करते हुए कहा था कि यूरोप में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कमजोर हो रही है। इस बात पर जर्मनी के शिर्ष नेताओं ने नाराजगी जताते हुए कड़ा विरोध किया है। जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस और चांसलर ओलाफ शोल्ज ने इस बात पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया भी दी है। 

विज्ञापन
German leaders reject Vance's complaints about European democracy ahead of an election World News In Hindi
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस - फोटो : ANI

विस्तार

जर्मनी के शर्ष नेताओं ने म्यूनिख में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की यूरोप में लोकतंत्र की स्थिति पर की गई आलोचना का कड़ा विरोध किया है। जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस और चांसलर ओलाफ शोल्ज ने वेंस की टिप्पणियों को अस्वीकार्य बताते हुए खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान वेंस ने कहा था कि यूरोप में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कमजोर हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा था कि यूरोपीय सरकार को इस बात का डर है कि जैसे सोवियत यूनियन के समय में झूठी जानकारी और दुष्प्रचार होता था, वैसे ही यूरोप में भी ऐसा हो सकता है।
विज्ञापन


जर्मनी के रक्षा मंत्री का जवाब
वेंस के बयान पर जवाब देते हुए पिस्टोरियस ने आगे कहा कि यूरोप का लोकतंत्र सत्तावादी सरकारों से बिल्कुल अलग है और वह इस तरह की तुलना को गलत मानते हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय लोकतंत्रों में हर किसी की आवाज का सम्मान होता है। साथ ही पिस्टोरियस ने कहा कि यहां दूर-दराज पार्टी की आलोचना करने के बावजूद, किसी भी पार्टी को प्रचार करने का पूरा-पूरा अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेडी वेंस ने यूरोपीय लोकतंत्र पर उठाए सवाल
अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा था कि लोकतंत्र में लोगों की राय महत्वपूर्ण होती है, लेकिन जर्मनी में मुख्य पार्टीज अफडी (एएफडी) जैसे दाएं-पक्ष की, आव्रजन विरोधी पार्टी के साथ किसी भी गठबंधन को नहीं स्वीकार करती हैं। इसे वे 'फायरवॉल' यानी एक तरह की दीवार मानते हैं। वेंस ने इस पर आलोचना की। हालांकि वेंस की इस आलोचना पर जर्मनी के नेताओं का कहना है कि यह कदम जर्मन लोकतंत्र की रक्षा के लिए उठाए गए है।

जर्मन चांसलर भी वेंस के बयान पर दिया जवाब
पिस्टोरियस के जवाब के साथ ही जर्मन चांसलर शोल्ज़ ने भी वेंस की टिप्पणियों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि नाज़ीवाद के अनुभव के कारण जर्मनी में लोकतांत्रिक दलों का एक संयुक्त रुख है, जो चरमपंथी दलों के खिलाफ़ एक सुरक्षा दीवार का काम करता है।


इतना ही नहीं वेंस की टिप्पणी पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यूरोप में अप्रवासन पर ध्यान दिया जा रहा है, और यूक्रेनी शरणार्थियों को स्वीकार करना एक मानवीय कदम था, क्योंकि वहां युद्ध चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed