फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amid Semiconductor Crisis, German Chancellor Scholz reaching China

China: जर्मन चांसलर शोल्ज चीन दौरे पर,  G7 देश के किसी नेता की तीन साल में पहली बीजिंग यात्रा

Fri, 04 Nov 2022 12:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 04 Nov 2022 12:38 PM IST
सार

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार यात्रा के दौरान शोल्ज चीन की राजधानी बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली केकियांग से मुलाकात करेंगे। शोल्ज की यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब दुनिया भर में सेमीकंडक्टर की किल्लत है। 

विज्ञापन
Amid Semiconductor Crisis, German Chancellor Scholz reaching China
जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज - फोटो : ANI

विस्तार

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज आज एक दिनी यात्रा पर चीन पहुंच रहे हैं। विश्व के सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह (G7) के किसी नेता की बीते तीनों सालों में चीन की यह पहली यात्रा है। उनकी यात्रा से जर्मनी में विवाद भी पैदा हो गया है। विपक्षी दल इस यात्रा का विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार यात्रा के दौरान शोल्ज चीन की राजधानी बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली केकियांग से मुलाकात करेंगे। शोल्ज की यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब दुनिया भर में सेमीकंडक्टर की किल्लत है। सेमीकंडक्टर निर्यात को लेकर चीन पर लगाए अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण यह पूरा उद्योग संकट में है।
विज्ञापन


अमेरिकी पाबंदी से अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की कंपनियों को भी नुकसान हो रहा है। अमेरिका ने यह कदम चीन की तकनीक और सैन्य महत्वाकांक्षाओं को रोकने के इरादे से किया है। सेमी कंडक्टर्स का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, आटो मोबाइल, अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों आदि में किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन से जुड़े हैं जर्मनी व यूरोप के आर्थिक हित
जर्मन चांसलर शोल्ज के साथ देश के शीर्ष अधिकारियों की एक टीम भी बीजिंग पहुंच रही है। उनकी यात्रा का अर्थ है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश चीन के साथ उनका देश व्यापार जारी रखना चाहता है। यह यात्रा लगभग तीन वर्षों में किसी G7 नेता द्वारा चीन की पहली यात्रा है। यह जर्मनी में गहराती मंदी के बीच हो रही है। यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश जर्मनी के आर्थिक हित अभी भी बीजिंग से बहुत अधिक जुड़े हुए हैं। 

12 जर्मन उद्योगपतियों का समूह बीजिंग जा रहा
शोल्ज की चीन यात्रा से जुड़े एक जर्मन अधिकारी के अनुसार उनके साथ 12 जर्मन उद्योगपतियों का समूह बीजिंग जा रहा है। इसमें वॉक्सवैगन (VLKAF), ड्यूश बैंक (DB), सीमेंस (SIEGY) और केमिकल्स की दिग्गज कंपनी बॉस्फ (BASFY) के सीईओ शामिल हैं। 


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लिचिएन ने एक नवंबर को बीजिंग में कहा था कि इस वर्ष चीन और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। दोनों देश व्यापक रणनीतिक साझेदार हैं। मौजूदा यात्रा कोरोना काल के बाद से किसी यूरोपीय नेता द्वारा चीन की पहली यात्रा है। शोल्ज के चांसलर बनने के बाद उनकी यह पहली चीन यात्रा भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed