फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Georgia's President vetoes controversial 'foreign agents' bill amid protests

Georgia: राष्ट्रपति ने विवादास्पद 'विदेशी एजेंट' विधेयक पर किया वीटो, हाल में हुए थे बड़े पैमाने पर प्रदर्शन

Sun, 19 May 2024 06:37 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, त्बिलिसी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, त्बिलिसी Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 May 2024 06:37 AM IST
सार

Georgia: देश में भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच जॉर्जिया की राष्ट्रपति ने एक विवादित विधेयक पर वीटो किया। इसके मुताबिक अगर मीडिया और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को विदेश से 20 फीसदी से ज्यादा पैसा मिलता है, तो उन्हें विदेशी शक्ति वित्त पोषण प्राप्त करने के लिए पंजीकृत होने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
Georgia's President vetoes controversial 'foreign agents' bill amid protests
Salome Zourabichvili - फोटो : ANI/X/Zourabichvili_S

विस्तार

जॉर्जिया की राष्ट्रपति सैलोम जौराबिचविली ने शनिवार को मीडिया को निशाना बनाने वाले एक विवादित विधेयक पर वीटो कर दिया। इस विधेयक के खिलाफ बीते हफ्तों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे। इसके मुताबिक, अगर मीडिया और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को विदेश से 20 फीसदी से ज्यादा पैसा मिलता है, तो उन्हें विदेशी शक्ति वित्त पोषण प्राप्त करने के लिए पंजीकृत होने की आवश्यकता होगी। राष्ट्रपति ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि वह इस कानून को अस्वीकार्य मानती हैं। 

विज्ञापन


अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति जौराबिचविली ने विवादास्पद 'विदेशी एजेंट विधेयक' से पैदा हुए तनाव को कम करने के मकसद से शनिवार को कानून को वीटो किया। इस कानून की व्यापक आलोचना हुई थी और इसके खिलाफ अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिले थे। इन प्रदर्शनों ने जॉर्जिया की लोकतांत्रिक साख और यूरोपीय संघ की आकांक्षाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए थे। उन्होंने इसे रूसी कानून करार दिया। 
विज्ञापन


हालांकि, राष्ट्रपति जौराबिचलविली का वीटो केवल इस प्रस्तावित कानून में देरी करने का काम कर सकता है, क्योंकि संसद एक अतिरिक्त वोट के साथ इसे रद्द करने की शक्ति रखती है। सत्तारूढ़ जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी की ओर से प्रस्तावित और इस हफ्ते के शुरू में संसद द्वारा पारित कानून में गैर सरकारी संगठनों और मीडिया आउटलेट्स को विदेश से अपने वित्त पोषण का 20 फीसदी से अधिक धन प्राप्त करने के लिए पंजीकृत होने की आवश्यकता होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीटो करने के बाद जौराबिचविली ने कहा, आज, मैंने रूसी कानून को वीटो कर दिया। यह कानून अपने सार और भावना में मौलिक रूप से रूसी है, जो हमारे संविधान और सभी यूरोपीय मानकों का उल्लंघन करता है। इस प्रकार यह हमारे यूरोपीय मार्ग के लिए एक बाधा पैदा करता है। इस कानून को निरस्त किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed