फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Georgia incident updates Most Indian victims from Punjab, Embassy working on repatriation Sources

Georgia: जहरीली गैस से मरने वालों में अधिकांश पंजाब के लोग, शवों को भारत भेजने की प्रक्रिया में दूतावास

Tue, 17 Dec 2024 11:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तब्लीसी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तब्लीसी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Dec 2024 11:17 PM IST
सार

Georgia: भारतीय दूतावास जॉर्जिया में जहरीली गैस से मरने वाले 11 भारतीयों के शवों को भारत भेजने की प्रक्रिया में जुटा है। इनमें से लोग अधिकांश पंजाब राज्य से हैं। 

विज्ञापन
Georgia incident updates Most Indian victims from Punjab, Embassy working on repatriation Sources
जॉर्जिया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

जॉर्जिया के गुडौरी में एक रेस्तरां में 11 भारतीय नागरिकों की मौत कार्बन मोनोऑक्साइड (जहरीली गैस) फैलने से हुई। यह एक भारतीय रेस्तरां था। सूत्रों के मुताबिक, इन मृतकों में अधिकांश पंजाब से हैं। भारतीय दूतावास इस समय मृतकों के शव को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटा है। 

विज्ञापन


दूतावास ने सोमवार को पुष्टि की कि गुडौरी में रेस्तरां में 11 भारतीय नागरिकों मौत हुई और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और शवों को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन

 
एक बयान में दूतावास ने कहा, हम मृतकों के परिवारों से संपर्क में हैं और हम हर संभव मदद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं, जॉर्जिया के गृह मंत्रालय ने बताया कि मृतक भारतीय नागरिक रेस्तरां की दूसरी मंजिल पर पाए गए थे। प्रारंभिक जांच में उनके शरीर पर कोई चोट के निशान या हिंसा के कोई संकेत नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, कुल 12 लोग मृत पाए गए, जिनमें से 11 भारतीय नागरिक थे और एक जॉर्जिया का नागरिक था। मंत्रालय ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक पावर जेनरेटर को बंद कमरे में रखा गया था, शायद बिजली जाने के बाद उसे चालू किया गया। गैस के कारण यह हादसा हुआ। मंत्रालय ने यह भी बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक मेडिकल परीक्षण किए जा रहे हैं और मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। यह हादसा एक भारतीय रेस्तरां में हुआ है और मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed