अश्वेत प्रदर्शनः अमेरिका में पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन की मूर्ति पर पोता रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में ब्लैक लाइव्स मैटर के तहत देश के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन की बाल्टिमोर के एक पार्क में लगी प्रतिमा पर लाल रंग पोतकर उसे नुकसान पहुंचाया गया है। प्रतिमा के नीचे ‘नस्लवादियों को खत्म करो’ लिखा गया है। वहीं, न्यूयॉर्क के विश्व प्रसिद्ध ‘द अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री’ के प्रवेश में लगी थियोडोर रूजवेल्ट की प्रतिमा को हटाने का फैसला लिया गया है।
‘बल्टिमोर सन’ की खबर के अनुसार उत्तर-पश्चिम बाल्टिमोर के ड्रयूड हिल पार्क में लगी प्रथम राष्ट्रपति की प्रतिमा पर नस्लवादी टिप्पणी लिखी गई और प्रतिमा के नीचे की तरफ ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन के लिए लोगों के हस्ताक्षर हैं। हालांकि पुलिस ने कहा कि उसे प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने संबंधी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
वहीं, देश के 26वें राष्ट्रपति रूजवेल्ट की न्यूयॉर्क के बड़े संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर लगी प्रतिमा को हटाने का फैसला लिया गया है। मेयर बिल ब्लासियो ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इसे हटाने की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि रूजवेल्ट की प्रतिमा अश्वेतों को नस्लीय तौर पर हीन दिखाती है। संग्रहालय के अध्यक्ष एलेन फिटर ने बताया कि जॉर्ज फ्लॉयट की हत्या के बाद नस्लीय प्रतीकों के विरुद्ध उभरे विरोध को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
दो जगह गोलीबारी में एक की मौत, 12 घायल
पुलिस के मुताबिक, सिएटल में पिछले 48 घंटे के दौरान दूसरी बार गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। सिएटल डाउनटाउन के पास के इलाके को कैपिटल हिल ऑक्यूपाइड प्रोटेस्ट के लिए जाना जाता है। इससे पहले मिनियापोलिस में हुई गोलीबारी में 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई थी जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
शार्लोट में भी गोलीकांड, 2 की मौत, 7 घायल
इस बीच सोमवार को भी गोलीबारी का सिलसिला जारी रहा। यहां उत्तरी कैरोलिना के सबसे बड़े शहर में हुई गोलीबारी के चलते दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच अन्य लोग शूटिंग के बाद वाहनों की चपेट में आ गए। बताया गया कि यहां कई लोगों ने गोलीबारी की।