फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza War Israel Hamas Conflict death toll cross 25 thousands health ministry

Gaza War: 107 दिन से जारी इस्राइल-हमास युद्ध में मृतकों का आंकड़ा 25 हजार के पार, 24 घंटे में 178 की मौत

Sun, 21 Jan 2024 04:20 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 21 Jan 2024 04:20 PM IST
सार

गाजा पट्टी में पिछले 107 दिनों से जारी युद्ध में अब तक 25 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष में पिछले 24 घंटे में 178 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों और घायलों का आंकड़ा जारी किया है।

विज्ञापन
Gaza War Israel Hamas Conflict death toll cross 25 thousands health ministry
इस्राइल की ओर से गाजा पट्टी पर हमले जारी। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास का हिंसक संघर्ष पिछले साल शुरू हुआ था। सात अक्तूबर, 2023 को इस्राइल पर हमास के हमले के बाद इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के जवान गाजा पट्टी पर हमास के आतंकी ठिकानों पर लगातार बमबारी कर रहे हैं। हिंसक संघर्ष में पिछले 107 दिनों में 25 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 178 लोगों की मौत हो चुकी है। शव बरामद होने के अलावा 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 178 शव; 300 लोग घायल
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि इस्राइल और हमास शासकों के बीच तीन महीने से अदिक समय से युद्ध हो रहा है। हजारों फलस्तीनी लोगों की मौत हुई है। आंकड़ा 25 हजार से अधिक हो चुका है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इस्राइल-हमास युद्ध में महिलाएं और बच्चे मुख्य पीड़ित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किद्रा के मुताबिक बीते 24 घंटे में गाजा के अस्पतालों में कम से कम 178 शव और लगभग 300 घायलों को लाया गया।
विज्ञापन


मरने वाले और घायलों की संख्या
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सात अक्तूबर से शुरू हुए संघर्ष में अब तक 25,105 फलस्तीनी लोगों की मौत हुई है। 62,681 लोग घायल हुए हैं। अल-किद्रा के मुताबिक इस्राइली हमलों की चपेट में आए कई लोग मलबे के नीचे भी दबे हो सकते हैं। कई इलाकों में चिकित्सा सहयता नहीं पहंचाई जा सकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि मारे गए लोगों में लगभग दो-तिहाई महिलाएं और नाबालिग शामिल हैं। हमास के लड़ाकों की अलग संख्या नहीं बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


IDF की कार्रवाई में कितने मारे गए
इस्राइली सेना के मुताबिक उसने लगभग 9000 आतंकियों को ढेर कर दिया है। हालांकि, उसने इसका कोई प्रमाण नहीं दिया है। सघन आबादी और आवासीय इलाकों में युद्ध के कारण हताहतों में आम लोगों की संख्या काफी अधिक है। इस्राइली सेना (IDF) के मुताबिक हमले की शुरुआत के बाद 195 सैनिक मारे गए हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को जड़ से मिटाने तक हमला बंद नहीं करने की कसम खाई है। इस्राइल के मुताबिक लगभग 130 लोग हमास के कब्जे में हैं। अनुमान के मुताबिक लगभग 100 लोग ही जीवित बचे हैं।


युद्धग्रस्त इस्राइल में मानवीय संकट गहराया
हमास के हमलों के बाद इस्राइली सेना ने तीन सप्ताह तक गाजा के कथित आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। इसके बाद उत्तरी गाजा में जमीनी हमलों का दौर शुरू हुआ। इस्राइली सेना की कार्रवाई में लगभग पूरा इलाका तबाह हो चुका है। फिलहाल, दक्षिणी गाजा में खान यूनिस और मध्य गाजा में शरणार्थी शिविरों पर हमले किए जा रहे हैं। 1948 में इस्राइल गठन के समय से ही शरणार्थी शिविर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा की लगभग 85 फीसदी आबादी अपने घरों को छोड़कर भाग चुकी है। हजारों लोग दक्षिणी हिस्से में संयुक्त राष्ट्र के आश्रय और शिविर में शरण लिए हुए हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ-साथ रेस्क्यू में लगे यूएन अधिकारियों के मुताबिक 2.3 मिलियन की एक चौथाई आबादी भूख से मर रही है। युद्धग्रस्त इलाकों में मानवीय सहायता पहुंचाने में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed