{"_id":"65d2a8d0f976f4eb1c0843c5","slug":"gaza-war-brazil-president-israel-action-holocaust-benjamin-netanyahu-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला बोले- इस्राइली सेना की कार्रवाई नरसंहार जैसी; नेतन्याहू प्रशासन का पलटवार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला बोले- इस्राइली सेना की कार्रवाई नरसंहार जैसी; नेतन्याहू प्रशासन का पलटवार
Mon, 19 Feb 2024 06:33 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डि जेनेरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डि जेनेरो
Published by: जलज मिश्रा
Updated Mon, 19 Feb 2024 06:33 AM IST
सार
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने कहा कि इस्राइल गाजा पट्टी में फलस्तीनी नागरिकों का नरसंहार कर रहा है। लूला एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाजा में जो कुछ हो रहा है वह युद्ध नहीं है। वह सिर्फ नरसंहार है।
विज्ञापन
President of Brazil Luiz Inácio Lula da Silva
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य देशों के बाद ब्राजील ने भी अब गाजा में जारी इस्राइली सैन्य अभियान की आलोचना की है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने गाजा में जारी इस्राइली ऑपरेशन की तुलना होलोकॉस्ट से की है। इस्राइल ने ब्राजिलियन राष्ट्रपति की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। इस्राइल ने उनकी टिप्पणी को शर्मनाक बताया है। गौरतलब है कि सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइली शहर पर हजारों रॉकेट दागा था, जिसे इस्राइल ने आतंकवादी हमला करार दिया। सात अक्तूबर से अब तक युद्ध जारी है, जिसमें दोनों पक्षों के करीब 30 हजार नागरिकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस्राइली कार्रवाई को हिटलर सा बताया
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने कहा कि इस्राइल गाजा पट्टी में फलस्तीनी नागरिकों का नरसंहार कर रहा है। लूला एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाजा में जो कुछ हो रहा है वह युद्ध नहीं है। वह सिर्फ नरसंहार है। यह दो सेनाओं के बीच युद्ध नहीं है। यह अत्याधुनिक सेना और महिलाओं और बच्चों के बीच जारी युद्ध है। इतिहास में इस तरह की कार्रवाई हिटलर के अलावा किसी और देश ने नहीं की है।
विज्ञापन
इस्राइली पीएम, विदेश मंत्री और विपक्षी नेता ने लूला पर साधा निशाना
इस्राइल ने लूला की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि लूला ने सारी हदें पार कर ली हैं। लूला के शब्द शर्मनाक और चिंताजनक है। यह राजनीति से प्रेरित है। लूला के शब्द यहूदी लोगों और इस्राइल के रक्षा के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हैं। इस्राइल अपनी सुरक्षा के लिए लड़ रहा है। इस्राइल अपने लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लड़ रहा है। इस्राइल के विदेश मंत्री इजराइल कॉट्ज ने भी टिप्पणियों को शर्मनाक और गंभीर बताया है। वहीं, इस्राइल के विपक्षी नेता यायर लैपिड ने भी लूला की टिप्पणियों को अज्ञानता से भरा और यहूदी विरोधी बताया है। मैं तो इस बात से हैरान हूं कि अगर किसी आंतकी संगठन ने ब्राजील को नुकसान पहुंचाया होता तो क्या वे ऐसा कहते।
विज्ञापन