{"_id":"696cf257b36d25bec00a6154","slug":"gaza-peace-board-donald-trump-invites-pakistan-pm-shehbaz-sharif-60-nations-to-join-conflict-resolution-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza: ट्रंप ने शहबाज शरीफ को बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का दिया न्योता, पाकिस्तान समेत ये देश होंगे शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza: ट्रंप ने शहबाज शरीफ को बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का दिया न्योता, पाकिस्तान समेत ये देश होंगे शामिल
Sun, 18 Jan 2026 08:16 PM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 18 Jan 2026 08:16 PM IST
सार
गाजा में शांति बहाली के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को अपने 'बोर्ड ऑफ पीस' में बुलाया है। इस वैश्विक पहल में 60 देश शामिल होंगे। पाकिस्तान ने न्योता मिलने की पुष्टि की और फिलिस्तीन मुद्दे के स्थायी समाधान के लिए सहयोग देने का भरोसा जताया है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ
- फोटो : PTI/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल गाजा संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने रविवार को जानकारी दी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को गाजा के लिए बने बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इस बोर्ड के सदस्यों की एक सूची जारी की थी। यह पहल गाजा के लिए ट्रंप की 20-सूत्रीय शांति योजना के दूसरे चरण का हिस्सा है। राष्ट्रपति ट्रंप खुद इस संस्था के अध्यक्ष हैं।
पाकिस्तान ने की पुष्टि
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान को औपचारिक न्योता मिल गया है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अमेरिकी राष्ट्रपति से बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।" अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान गाजा में शांति और सुरक्षा की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों में सहयोग करता रहेगा, ताकि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के मुताबिक फिलिस्तीन मुद्दे का स्थायी हल निकल सके।
ये भी पढ़ें: ईरान पर हमला नहीं करेगा अमेरिका?: ट्रंप ने लिया यू-टर्न! ईरानी राजदूत का दावा- हमला नहीं करने का दिया भरोसा
विज्ञापन
60 देशों के प्रमुखों को बुलावा
व्हाइट हाउस के मुताबिक, इस बोर्ड में कूटनीति, विकास और आर्थिक रणनीति के अनुभवी नेताओं को जगह दी गई है। इसमें तुर्की, मिस्र, ब्रिटेन, जर्मनी, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत करीब 60 देशों के प्रमुखों को शांति संस्था में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इस पैनल में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा और ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर भी शामिल हैं।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन