फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza Looting flour and food from UN warehouses, UNRWA said this is symbol of growing despair due to war

Gaza: संयुक्त राष्ट्र के गोदामों से आटे और खाने की लूट, UNRWA ने कहा- यह युद्ध के कारण बढ़ती निराशा का प्रतीक

Mon, 30 Oct 2023 07:10 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजापट्टी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजापट्टी Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 07:10 AM IST
सार

युद्ध के कारण विस्थापित हो चुके हजारों लोगों के शरण बन चुके हैं। यूएनआरडब्ल्यूए ने कहा कि इस्राइल ने मिस्र से मदद की सिर्फ थोड़ी सहायता सामग्री आने की अनुमति दी है, जिसे दीर अल-बलाह स्थित एजेंसी के एक गोदाम में रखा गया था। लोगों ने उस गोदाम पर धावा बोल दिया।

विज्ञापन
Gaza Looting flour and food from UN warehouses, UNRWA said this is symbol of growing despair due to war
गाजा में खाने की चीजों की लूट - फोटो : Social media

विस्तार

करीब तीन हफ्ते से जारी युद्ध के कारण दाने-दाने के मोहताज गाजा के लोग शनिवार को उग्र हो गए। संयुक्त राष्ट्र की सहायता एजेंसी से मदद की उम्मीद लगाए लोगों ने चार गोदामों पर धावा बोल दिया और वहां रखी आटे की बोरियां, खाने-पीने की अन्य सामग्री तथा साफ-सफाई के आधारभूत उत्पादों को लूट ले गए।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने रविवार को कहा कि यह युद्ध के कारण लोगों में बढ़ती निराशा व गाजा में कानून-व्यवस्था के ध्वस्त होने का प्रतीक है। फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए के गाजा प्रतिनिधि थॉमस व्हाइट ने कहा कि गाजा के लोग भयभीत व निराश हैं। यूएनआरडब्ल्यूए गाजा में हजारों लोगों को मूलभूत सेवाएं उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन


युद्ध के कारण विस्थापित हो चुके हजारों लोगों के शरण बन चुके हैं। यूएनआरडब्ल्यूए ने कहा कि इस्राइल ने मिस्र से मदद की सिर्फ थोड़ी सहायता सामग्री आने की अनुमति दी है, जिसे दीर अल-बलाह स्थित एजेंसी के एक गोदाम में रखा गया था। लोगों ने उस गोदाम पर धावा बोल दिया। एजेंसी की प्रवक्ता जुलिएट टॉमा ने कहा, भीड़ चार सुविधाओं में घुस आई थी।युद्ध की शुरुआत के बाद इस्राइल ने ईंधन आपूर्ति पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी गाजा के खान यूनिस इलाके में हालात बेहद खराब हैं, जहां नसेर अस्पताल में बड़ी संख्या में घायलों का इलाज चल रहा है। फलस्तीनी रेड क्रेसेंट के प्रवक्ता नेबल फारसाख ने बताया कि शनिवार को गाजा में अंतरराष्ट्रीय सहायता सामग्री की कोई खेप नहीं पहुंची।  



सभी बंधकों को तुरंत रिहा करे हमास
 काठमांडो में इस्राइल- हमास युद्ध के बीच चार दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने फिर से संघर्ष विराम का आह्वान करते हुए हमास से बंधकों को रिहा करने को कहा है। गुटेरस ने कहा, यह कठिन और तनावपूर्ण समय है। हमास को सभी बंधकों को तुरंत रिहा करना चाहिए।  


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक आज
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक सोमवार को दोपहर बाद बुलाई गई है। यह बैठक संयुक्त अरब अमीरात व अरब प्रतिनिधियों के आग्रह पर बुलाई गई है। इसमें युद्ध पर चर्चा की संभावना है। टेलीकॉम कंपनी पालटेल व इंटरनेट सेवा के पैरोकार समूह नेटब्लॉक डॉट ओआरजी के मुताबिक, गाजा में एक बड़ी आबादी के लिए इंटरनेट व टेलीफोन सेवा बहाल कर दी गई है। हालांकि, खाने-पीने की सामग्रियों का संकट लगातार बना हुआ है और गाजा पट्टी में फलस्तीनियों के लिए सामूहिक तौर पर भोजन भी तैयार किया जा रहा है। 

गाजावासियों को दक्षिण में जाने की फिर दी चेतावनी
इस्राइली सेना ने एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए गाजावासियों को दक्षिण में  जाने को कहा है। इस्राइली सेना के प्रवक्ता रेयर एडमिरल डैनिएल हगारी ने एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, इस्राइली सेना गाजा में हमास के खिलाफ अपने अभियान का विस्तार कर रही है। अब हमास के ठिकानों पर नभ, जल व थल से हमले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed