फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   gaza idf operation terrorists eliminated yahya-sinwar

Israel-Hamas War: 'याह्या सिनवार मर चुका है...', इस्राइल के पीएम नेतन्याहू ने हमास प्रमुख की मौत की पुष्टि की

Thu, 17 Oct 2024 10:45 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 17 Oct 2024 10:45 PM IST
सार

गाजा में इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने गुरुवार को एक अभियान में हमास के तीन लड़ाके मार गिराए। आईडीएफ और इस्राइल सिक्योरिटी एजेंसी (आईएसए) शुरुआत में यह जांच कर रहे थे कि क्या इनमें से याह्या सिनवार भी शामिल है या नहीं। बाद में आडीएफ ने पुष्टि की कि सिनवार मारा गया है।

विज्ञापन
gaza idf operation terrorists eliminated yahya-sinwar
मारा गया याह्या सिनवार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गाजा में इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने गुरुवार को एक अभियान में हमास के तीन लड़ाके मार गिराए। आईडीएफ और इस्राइल सिक्योरिटी एजेंसी (आईएसए) शुरुआत में यह जांच कर रहे थे कि क्या इनमें से याह्या सिनवार भी शामिल है या नहीं। बाद में आडीएफ ने पुष्टि की कि सिनवार मारा गया है। आईडीएफ के मुताबिक, जहां इन लड़ाकों को मारा गया है, उस इमारत में किसी भी बंधक की मौजूदगी के संकेत नहीं मिले। क्षेत्र में अभियान चला रही सेना सतर्कता के साथ काम कर रही है। वहीं, इस्राइली विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी सिनवार के मारे जाने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन

 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन


यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ हफ्ते पहले इस्राइल ने लेबनान में हवाई हमलों के जरिए हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्लाह को मार गिराया है। इससे पहले हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की ईरान में एक हमले में हत्या कर दी थी। तेहरान और हमास ने इस हमले के लिए इस्राइल को दोषी ठहराया था। हालांकि, इस्राइल ने इस आरोप को न तो स्वीकार किया और न ही इनकार किया। हानिया की हत्या के बाद सिनवार को हमास की राजनीतिक शाखा का प्रमुख बनाया गया। सिनवार को इस्राइल पर सात अक्तूबर के हमलों का मास्टरमाइंड माना जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में आईडीएफ ने हमास के कई शीर्ष अधिकारियों को मार गिराया है, जिसमें गाजा में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्ताहा और हमास के राजनीतिक कार्यालय में सुरक्षा विभाग के प्रमुख समह अल-सिराज शामिल हैं। मंगलवार को आईडीएफ ने बताया कि पिछले तीन दिन में जबालिया में हवाई हमलों में हमास के करीब 20 ऑपरेटर मारे गए। आईडीएफ ने जंग के बीच एक हथियारों के डिपो और अन्य हथियारों को भी नष्ट किया। 

आईडीएफ का कहना है कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब क्षेत्र में आतंकवादी समूहों के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से नष्ट नहीं किया जाता। सोमवार को आईडीएफ ने उत्तरी गाजा के हनून, जबालिया और बीतलहिया में फलस्तीनियों को चेतावनी दी कि वे दक्षिण गाजा में इस्राइल द्वारा तय क्षेत्र में चले जाएं। 

सिनवार को मारा गया: इस्राइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है कि हमास प्रमुख सिनवार मारा गया है। नेतन्याहू ने अपने सहयोगियो को निर्देश दिया है कि वे इस्राइल के बंधकों के परिजनों को हमास प्रमुख की मौत के बारे में सूचित करें।   


कौन था याह्या सिनवार?
याह्या सिनवार गाजा पट्टी में हमास का शीर्ष नेता है। इस्राइल में 7 अक्तूबर को हुए हमास के हमले का मास्टरमाइंड भी याह्या सिनवार को माना जाता है। सिनवार को गाजा का सबसे ताकतवर नेता माना जाता है। वह इस्राइल की कैद में रह चुका है और करीब 24 साल जेल में बिता चुका है। इस्राइली सैनिक गिलाद शालित के बदले में इस्राइल की जेल से 1027 फलस्तीनी कैदी रिहा किए गए थे, उन्हीं कैदियों में याह्या सिनवार भी शामिल था। सिनवार ईरान का करीबी है और हमास के कट्टरपंथी समूह का नेतृत्व करता है। याह्या सिनवार इस्राइल की उस सूची में शीर्ष पर है, जिनका इस्राइल खात्मा चाहता है।

सात अक्तूबर के हमले में मारे गए थे 1200 से ज्यादा इस्राइली
सात अक्तूबर को दक्षिण इस्राइल में हमास के हमले में 1200 से ज्यादा इस्राइली नागरिक मारे गए थे। जबकि करीब ढाई लोगों को  बंधक बनाया गया था। वहीं, इस्राइली जवाबी कार्रवाई में फलस्तीन के अब तक 40 हजार से ज्यादा नागरिक मारे जा चुके हैं। गाजा से शुरू हुए युद्ध की लपटें अब लेबनान और ईरान तक पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed