फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza health officials say over 69,000 Palestinians have been killed in Israel-Hamas war so far

Israel-Hamas Conflict: 'अब तक 69 हजार से अधिक फलस्तीनियों की मौत...', गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने की पुष्टि

Sat, 08 Nov 2025 06:16 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खान यूनिस (गाजा पट्टी)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खान यूनिस (गाजा पट्टी) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 08 Nov 2025 06:16 PM IST
सार

Israel-Hamas Conflict: इस्राइल-हमास संघर्ष में अब तक 69 हजार से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है और लाखों घायल हुए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन आंकड़ों की पुष्टि की। इस बीच, इस्राइल ने 15 फलस्तीनियों के शव गाजा को लौटाए हैं। 

विज्ञापन
Gaza health officials say over 69,000 Palestinians have been killed in Israel-Hamas war so far
गाजा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष में अब तक 69 हजार से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। गाजा के स्वासथ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मौत का आंकड़ा बढ़कर 69,169 हो गया है और 1,70,685 लोग घायल हुए हैं। सात अक्तूबर 2023 को हमास के हमलों को बाद युद्ध शुरू हुआ था। मरने वालों के आंकड़ों में हाल ही में इस वृद्धि हुई है, क्योंकि तबाही वाले इलाकों में राहत और बचाव कार्य के दौरान मलबे के नीचे से शव मिले और उनमें से कुछ शवों की पहचान की गई। 

ये भी पढ़ें: भारतीय NGO को मिला मैग्सेसे पुरस्कार, 55 हजार स्वयंसेवकों को समर्पित किया सम्मान
विज्ञापन


इस्राइल ने लौटाए 15 फलस्तीनियों के शव
यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब इस्राइल ने शनिवार को गाजा को 15 फलस्तीनियों के शव लौटाए। इससे पहले हमास के लड़ाकों ने अस्थायी युद्ध विराम समझौते के तहत एक बंधक का शव इस्राइल को लौटाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका की मध्यस्थता में हुए इस अस्थिर संघर्ष विराम की दिशा में शवों की अदला-बदली को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस समझौते के मुताबिक, इस्राइल ने हर एक इस्राइली बंधक के बदले 15 फलस्तीनी शव लौटाए। खान यूनिस के नासेर अस्पताल ने बताया कि वहां 15 शवों को लाया गया है। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में अफगान नागरिकों की गिरफ्तारी बढ़ी, UN बोला- एक हफ्ते में 146% उछाल

शव वापसी उस समय हुई, जब इस्राइल ने शुक्रवार रात लौटाए गए शव की पुष्टि की, जो हमास के सात अक्तूबर 2023 के हमले में लड़ते हुए मारे गए एक इस्राइली पुरुष का था। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के अनुसार, बंधक की पहचान लियोर रुडाफ के रूप में हुई।


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed