फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza Health Ministry: death toll has surpassed 15,200 and that 70 percent of those killed were women children

Gaza: 'मारे गए 15200 से ज्यादा लोग, उनमें 70 फीसदी महिलाएं और बच्चे', हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा

Sat, 02 Dec 2023 06:46 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खान यूनिस (गाजा)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खान यूनिस (गाजा) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 02 Dec 2023 06:46 PM IST
सार

Gaza: हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि गाजा में मरने वालों का आंकड़ा 15,200 के पार हो गया  है। मारे गए लोगों में 70 फीसदी महिलाएं और बच्चे हैं।  

विज्ञापन
Gaza Health Ministry: death toll has surpassed 15,200 and that 70 percent of those killed were women children
Gaza War - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच एक हफ्ते का संघर्ष विराम खत्म होने के बाद आईडीएफ ने नए सिरे से हमले तेज कर दिए हैं। इस बीच, गाजा में मरने वालों की संख्या 15,200 से ज्यादा हो गई है। मारे गए लोगों में 70 फीसदी महिलाएं और बच्चे हैं। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन

मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किदरा ने शनिवार को इस आंकड़े की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिए गए पिछले आंकड़ों में मृतकों की संख्या 13,300 से अधिक बताई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अल-किदरा ने मौत के आंकड़े में तेज उछाल के बारे में विस्तार से नहीं बताया। मंत्रालय 11 नवबर के बाद से केवल छिटपुट अपडेट ही दे पा रहा था, क्योंकि युद्ध के बीच उसे कनेक्टिविटी और अस्पताल संचालन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंत्रालय नागरिकों और हमास के लड़ाकों की मौत के बीच अंतर नहीं करता है। हालांकि, अल-किदरा ने बताया कि 40 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन

इस्राइल ने अपने अधिकारियों को वापस बुलाया
एक हफ्ते के संघर्ष विराम के बाद इस्राइल ने हमले तेज कर दिए हैं, जिससे नए सिरे से लोगों के हताहत होने की चिंताएं बढ़ गईं हैं। अमेरिका ने अपने सहयोगी इस्राइल से नागरिकों की रक्षा करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया है। साथ ही इन हमलों के बाद इस्राइल ने अपने अधिकारियों को दोहा से वापस बुला लिया है। जिसके फलस्वरूप संघर्ष विराम फिलहाल टल गया है। फलस्तीन के अधिकारी ने भी इस बारे में कहा कि युद्ध विराम वार्ता पूरी तरह से रुक गई है। बता दें कि इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम के लिए कतर ने मध्यस्थता की थी। 

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को दुबई में खाड़ी देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'यह (इस्राइल-हमास युद्ध) आगे चलकर बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस पर हम बहुत करीब से नजर बनाए हुए हैं।' युद्ध शुरू होने के बाद से ब्लिंकन का पश्चिम एशिया में यह तीसरा दौरा था। 

इस्राइल ने शनिवार को दक्षिण गाजा के खान यूनिस इलाके में कई हमले किए। सेना ने कहा कि उसने हमास के पचास से ज्यादा ठिकानों पर हवाई, टैंक फायर और नौसेना से हमले किए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इस्राइली सेना ने निवासियों को स्थान छोड़ने की चेतावनी देने से एक दिन पहले पर्चे गिराए थे, लेकिन शुक्रवार देर रात तक बड़ी संख्या में लोगों के जाने की कोई रिपोर्ट नहीं थी। 

एमद हजर खान यूनिस में शरण लेने के लिए एक महीने पहले उत्तरी शहर बेत लाहिया से अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ आए थे। उन्होंने कहा, कहीं जाने के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने हमें उत्तर से बाहर निकाल दिया है और अब वे हमें दक्षिण छोड़ने के लिए भी मजबूर कर रहे हैं। 

इस्राइली ने कहा कि उसने उत्तर में भी हमले किए और गाजा पट्टी में अबतक 400 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है। लगभग दो मिलियन लोग  (गाजा की लगभग पूरी आबादी) क्षेत्र के दक्षिण में फंसे हुए हैं। युद्ध के शुरुआत में इस्राइल ने लोगों को उत्तर से यहां स्थानांतरित होने को कहा था। इसके बाद उसने जमीनी अभियान शुरु किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed