फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza Conflict: Trump May Visit Middle East This Weekend Amid Israel-Hamas Peace Talks

Gaza Peace Plan: इस सप्ताहांत हो सकती है ट्रंप की मध्य पूर्व यात्रा; इस्राइल और हमास के बीच शांति वार्ता जारी

Thu, 09 Oct 2025 03:14 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 09 Oct 2025 03:14 AM IST
सार

Gaza Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस सप्ताहांत मध्य पूर्व का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान इस्राइल और हमास के बीच गाजा में संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति वार्ता जारी है।

विज्ञापन
Gaza Conflict: Trump May Visit Middle East This Weekend Amid Israel-Hamas Peace Talks
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : लाइव वीडियो ग्रैब- एक्स @व्हाइट हाउस

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वे इस सप्ताहांत मध्य पूर्व का दौरा कर सकते हैं। यह दौरा गाजा में इस्राइल और हमास के बीच जारी शांति वार्ता के बीच हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप द्वारा प्रस्तावित शांति रोडमैप पर हमास और इस्राइल दोनों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस योजना के तहत गाजा में बंद इस्राइली बंदियों को रिहा करने के बदले में फिलिस्तीनी बंदियों को इस्राइल की जेलों से मुक्त किया जाएगा। हालांकि इसके कुछ अहम विवरण अभी भी बातचीत के अधीन हैं।
विज्ञापन


बातचीत बहुत अच्छी दिशा में जा रही है-ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि गाजा में इस्राइल और हमास के बीच शांति समझौता बहुत करीब है। मैं शायद सप्ताह के अंत में संभवतः रविवार को वहां जाऊं। बातचीत बहुत अच्छी दिशा में जा रही है। अमेरिका के शीर्ष मध्य पूर्व सलाहकार कतर के प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बुधवार को मिस्र के एक रिसॉर्ट में जारी शांति वार्ता के तीसरे दिन में शामिल हुए। यह संकेत देता है कि सभी पक्ष अमेरिकी शांति योजना के सबसे कठिन मुद्दों पर गंभीरता से बातचीत करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: कैलिफोर्निया में दिवाली बनी सरकारी छुट्टी, गवर्नर गेविन न्यूसम ने रचा इतिहास; भारतीयों में खुशी की लहर
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2023 में शुरू हुआ था युद्ध

हमास की ओर से वरिष्ठ नेता खलील अल-हय्या प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो रविवार को मिस्र पहुंचे। हमास यह सुनिश्चित करना चाहता है कि सभी बंधकों की रिहाई के बाद इस्राइल अपनी सैन्य कार्रवाई दोबारा न शुरू करे। सभी पक्ष इस लंबे समय से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए आशावादी हैं। गाजा में यह युद्ध अक्तूबर 2023 में हमास द्वारा दक्षिणी इस्राइल पर हमले के बाद शुरू हुआ था, जिसने अब तक हजारों फिलिस्तीनियों की मौत और अधिकांश इलाके में भारी तबाही मचा दी है।

क्या है ट्रंप की योजना, पहले समझिए
फिलहाल, ट्रंप की योजना के तहत हमास तीन दिनों में 48 बचे हुए बंधकों को छोड़ देगा, जिनमें से करीब 20 जिंदा माने जाते हैं। इसके अलावा, हमास को सत्ता छोड़नी होगी और हथियार डालने होंगे। बदले में इस्राइल अपनी सैन्य कार्रवाई बंद करेगा, कई क्षेत्रों से पीछे हटेगा, सैकड़ों कैदियों को रिहा करेगा और मानवीय मदद तथा पुनर्निर्माण की अनुमति देगा।

ये भी पढ़ें:- US: बाइडन ने उपराष्ट्रपति रहते छिपाई थीं यूक्रेन में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें, CIA की फाइलों से हुआ खुलासा

हालांकि, हमास ने हथियार डालने पर कोई स्पष्ट बात नहीं की है और कुछ मुद्दों पर फलस्तीन के बीच आगे सलाह-मशविरा जारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि हमास की इस 'हां, लेकिन,' वाली नीति पुरानी मांगों को नरम भाषा में पेश करने जैसी है और असल में हालात में ज्यादा बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed