फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza conflict Israeli military says it will press ahead preparations for the first phase of Donald Trump plan

खत्म हो जाएगा गाजा युद्ध?: ट्रंप के योजना की तहत इस्राइली सेना ने भी तेज की तैयारी; बंधकों की रिहाई पर जोर

Sat, 04 Oct 2025 06:24 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क अमर उजाला, तेल अवीव Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 06:24 PM IST
सार

इस्राइल सेना ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा युद्ध समाप्ति योजना के पहले चरण की तैयारी तेज कर दी है। योजना के तहत बचे हुए बंधकों को छोड़ा जाएगा। ट्रंप ने हमास की सहमति का स्वागत किया और शांति की उम्मीद जताई। नेतन्याहू ने भी युद्ध खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई है। वार्ता जल्द शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
Gaza conflict Israeli military says it will press ahead preparations for the first phase of Donald Trump plan
इस्राइल और हमास संघर्ष - फोटो : PTI

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच 23 महीनों से चल रहे संघर्ष में गाजा की स्थिति दिन-प्रतिदिन और भयावह होती जा रही है। ऐसे में इस संघर्ष से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां इस्राइली सेना का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा युद्ध समाप्ति योजना के पहले चरण की तैयारी तेज कर दी गई है। इस योजना के तहत सभी बचे हुए बंधकों को छुड़ाया जाएगा। इस्राइल के नेताओं ने सेना को इस बात को लेकर तैयारी तेज करने का आदेश दिया है। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि गाजा में अब इस्राइल केवल रक्षात्मक स्थिति में रहेगा और सक्रिय हमले नहीं करेगा, लेकिन सैनिकों को हटाया नहीं गया है।

विज्ञापन

बता दें कि इस्राइल के तरफ से यह घोषणा ट्रंप के उस आदेश के कुछ घंटे बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि गाजा पर बमबारी रोक दी जाए क्योंकि हमास ने उनकी योजना के कुछ हिस्से स्वीकार कर लिए हैं। ट्रंप ने हमास के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि मुझे लगता है वे स्थायी शांति के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

ट्रंप का वादा, जल्द खत्म करेंगे संघर्ष
मामले में ट्रंप ने युद्ध को खत्म करने और बंधकों को लौटाने का वादा किया है, जो इस महीने की मंगलवार को हमले की दूसरी वर्षगांठ से पहले पूरा करना चाहते हैं। उनकी योजना को अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिला है और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इसे मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा था कि इस्राइल इस युद्ध को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो हमास के अक्तूबर 2023 के हमले के बाद शुरू हुआ था। उन्हें अमेरिकी प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण इस योजना के लिए तैयार होना पड़ा। एक अधिकारी ने कहा कि वार्ता टीम जल्द ही यात्रा के लिए तैयार हो रही है, लेकिन तारीख तय नहीं हुई है। 


ये भी पढ़ें:- Gaza War: स्पेन, इटली और पुर्तगाल में फलस्तीन के लिए बढ़ा समर्थन, इस्राइल के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों की तैयारी

Trending Videos

मिस्र के अधिकारी ने मामले में क्या कहा?
मिस्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बंधकों की रिहाई और इस्राइल की जेलों में बंद सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के लिए बातचीत चल रही है। अरब मध्यस्थ फलस्तीनियों के बीच एक व्यापक संवाद की भी तैयारी कर रहे हैं, ताकि गाजा के भविष्य पर एकजुट भूमिका बन सके।

हमास ने भी जताई सहमति
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को गाजा के दूसरे सबसे शक्तिशाली मिलिशिया संगठन फलस्तीन इस्लामिक जिहाद ने भी हमास की ट्रंप योजना पर सहमति जताई, जबकि कुछ दिन पहले उसने इसे अस्वीकार किया था। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लगभग दो साल के इस इस्राइल-हमास युद्ध में अब तक 67,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इसमें महिलाएं और बच्चे करीब आधे हैं। यह आंकड़ा सबसे विश्वसनीय माना जाता है।

ये भी पढ़ें:- नहीं थम रहे यूक्रेन पर रूसी हमले: ट्रेन पर भीषण बमबारी, 30 घायल; बिजली नेटवर्क पर हमले से 50000 घर अंधेरे में

क्या है ट्रंप की योजना, पहले समझिए
फिलहाल, ट्रंप की योजना के तहत हमास तीन दिनों में 48 बचे हुए बंधकों को छोड़ देगा, जिनमें से करीब 20 जिंदा माने जाते हैं। इसके अलावा, हमास को सत्ता छोड़नी होगी और हथियार डालने होंगे। बदले में इस्राइल अपनी सैन्य कार्रवाई बंद करेगा, कई क्षेत्रों से पीछे हटेगा, सैकड़ों कैदियों को रिहा करेगा और मानवीय मदद तथा पुनर्निर्माण की अनुमति देगा।

हालांकि, हमास ने हथियार डालने पर कोई स्पष्ट बात नहीं की है और कुछ मुद्दों पर फलस्तीनियों के बीच आगे सलाह-मशविरा जारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि हमास की इस 'हां, लेकिन,' वाली नीति पुरानी मांगों को नरम भाषा में पेश करने जैसी है और असल में हालात में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed