{"_id":"64696319b8b4154b79071dd3","slug":"g7-summit-china-should-not-make-economic-matters-a-weapon-russia-should-stop-illegal-occupation-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-7 शिखर सम्मेलन: आर्थिक मामलों को हथियार न बनाए चीन, अवैध कब्जे करना बंद करे रूस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जी-7 शिखर सम्मेलन: आर्थिक मामलों को हथियार न बनाए चीन, अवैध कब्जे करना बंद करे रूस
Sun, 21 May 2023 05:47 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हिरोशिमा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हिरोशिमा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 21 May 2023 05:47 AM IST
सार
जापान के हिरोशिमा में शनिवार से शुरू जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान जारी साझा बयान में ग्रुप ऑफ सेवन के सदस्यों ने रूस के खिलाफ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी जी-7 देश यूक्रेन के खिलाफ एकजुट हैं।
विज्ञापन
पुतिन और शी जिनपिंग
- फोटो : Twitter @akalayci34
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के सबसे शक्तिशाली सात देशों के समूह जी-7 के नेताओं ने जापान में हो रहे शिखर सम्मेलन के दौरान साझा बयान में रूस-चीन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, दुनिया में अर्थ संकट छाया हुआ है और ऐसे में यदि कोई भी देश आर्थिक मामलों को हथियारों की तरह इस्तेमाल करता है तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। इस दौरान यूक्रेन पर रूसी हमलों की निंदा करते हुए जी-7 देशों ने उसके अवैध, अनुचित व अकारण युद्ध के खिलाफ एकजुटता दिखाई। साथ ही चीन को हिंद-प्रशांत क्षेत्र तथा ताइवान में आक्रामकता का जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
जापान के हिरोशिमा में शनिवार से शुरू जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान जारी साझा बयान में ग्रुप ऑफ सेवन के सदस्यों ने रूस के खिलाफ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी जी-7 देश यूक्रेन के खिलाफ एकजुट हैं। संयुक्त बयान में रूसी हमले व अवैध कब्जे की निंदा की गई। दुनिया के सबसे अमीर और लोकतंत्र देशों के समूह ने साझा बयान में कहा कि जी-7 यूक्रेन का समर्थन करने के लिए सभी ठोस कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान सदस्यों ने निरस्त्रीकरण और अप्रसार के प्रयासों को मजबूत करने का संकल्प लिया। जी-7 के बयान में कहा गया है कि हम अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए काम करेंगे जो मानव-केंद्रित होने के साथ समावेशी और लचीली हो। इसमें कोई भी पीछे न छूटे, सब बराबर हों।
विज्ञापन
विश्व नेताओं ने चीन, उत्तर कोरिया को एटमी हथियारों के खिलाफ चेताया
दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोकतंत्रों के नेताओं ने चीन व उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार बनाने के खिलाफ चेताया है। नेताओं ने यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को दंडित करने व उसके खिलाफ लगाए प्रतिबंधों को कड़ा करने पर भी जोर दिया। उधर, एशिया में परमाणु हथियार कार्यक्रम बढ़ाने वाले चीन पर चिंता जताई गई। यह भी चिंता है कि ताइवान को बलपूर्वक कब्जे में लेने से बड़ा संघर्ष छिड़ सकता है।
हिंद-प्रशांत के नेताओं से बोले बाइडन- क्षेत्रीय एकजुटता रखें
वाशिंगटन जहां इन दिनों ऋण सीमा के गतिरोध से जूझ रहा है वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को सात देशों के शिखर सम्मेलन में चीन के खिलाफ क्षेत्रीय सहयोग पर एकजुटता की मांग की। अमेरिका अर्थ संकट में है जबकि चीन के लिए वरदान साबित होने वाले नतीजे टालने की संभावनाएं उन्होंने टटोलीं। अमेरिका के पास बिलों का भुगतान करने के लिए नकदी खत्म हो गई है।
एआई के लिए वैश्विक तकनीकी मानकों का आह्वान...जी-7 नेताओं ने एआई के लिए अंतरराष्ट्रीय तकनीकी मानकों को अपनाने का आह्वान किया। नेताओं ने जेनेरेटिव एआई का जिक्र किया, जो कि चैटजीपीटी द्वारा लोकप्रिय सबसेट है।
सीढ़ियों से गिरते-गिरते बचे बाइडन
सम्मेलन में बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर फिर से अटकलें शुरू हो गईं। दरअसल हिरोशिमा में जब वह सीढ़ियों से उतर रहे थे तो गिरते-गिरते बचे। इसके बाद जापानी नेता फुमियो किशिदा के साथ एक फोटो सेशन के दौरान भी उनका एक वीडियो वायरल हो गया है।
सुरक्षा में तैनात रोबोट, कहा-नमस्ते
शिखर सम्मेलन की बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय मीडिया केंद्र में सुरक्षा के लिए रोबोट भी तैनात दिखे। कोकी यदागिरा नाम के रोबोट ने भारतीयों का स्वागत नमस्ते से किया। साथ ही, भारतवासियों को जापान में आमंत्रित किया।
चीन को ‘रोकने’ पर आमादा : रूस
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि समूह जी-7 में लिए गए निर्णयों का मकसद रूस और चीन के ‘दोहरे नियंत्रण’ का है। वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी-7 ने चीन की चिंताओं की अवहेलना करते हुए हम पर हमला किया है और ताइवान सहित हमारे आंतरिक मामलों में दखल दिया है।