फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G20 Summit PM Modi meets British PM Kier Starmer raised the issue of fugitive nirav modi and vijay mallya news

G20 Summit: क्या नीरव मोदी-विजय माल्या पर कसेगा शिंकजा? पीएम मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के सामने उठाया मसला

Tue, 19 Nov 2024 12:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 19 Nov 2024 12:41 PM IST
सार

भारतीय बिजनेसमैन नीरव मोदी मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के केस में भगोड़ा है। उसपर इंटरपोल और भारत सरकार ने भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगाया है। उसपर पंजाब नेशनल बैंक से दो अरब करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

विज्ञापन
G20 Summit PM Modi meets British PM Kier Starmer raised the issue of fugitive nirav modi and vijay mallya news
पीएम मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से की मुलाकात - फोटो : X/Narendra Modi

विस्तार

जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रवास (माइग्रेशन) से जुड़ी प्रक्रिया तेज करने की जरूरत पर सहमति जताई। पीएम मोदी ने ब्रिटिश पीएम के सामने नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे भगोड़ों का भी मुद्दा उठाया, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि ब्रिटेन जल्द एक्शन ले सकता है। बता दें कि पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है। पीएम मोदी ने कीर स्टार्मर को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी। वहीं स्टार्मर ने पीएम मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी, अनुसंधान और इवोनेशन को लेकर भी चर्चा हुई। 
विज्ञापन


नीरव मोदी-विजय माल्या पर शिकंजा
बता दें कि भारतीय बिजनेसमैन नीरव मोदी मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के केस में भगोड़ा है। उसपर इंटरपोल और भारत सरकार ने भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगाया है। भगोड़े नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से दो अरब करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मार्च 2018 में नीरव मोदी के ब्रिटेन में होने की जानकारी मिली थी। उनका परिवार कई पीढ़ियों से हीरे के कारोबार में हैं। 
विज्ञापन


वहीं भारतीय बिजनेसमैन और पूर्व सांसद विजय माल्या को किंगफिशर कंपनी के डूबने के बाद भारतीय कानून के तहत विलफुल डिफॉल्टर लिस्ट में शामिल किया गया है। माल्या ने अदालत के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अपने बच्चों को $40 मिलियन ट्रांसफर किया था, जिसके बाद उन्हें 2017 में अवमानना का दोषी ठहराया गया था। 2022 में माल्या को चार महीने जेल की सजा सुनाई गई थी, इसके साथ ही दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है जी 20 शिखर सम्मेलन 
जी20 का शिखर सम्मेलन को ग्रुप ऑफ 20 भी कहा जाता है। जी20 का मंच अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों को निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिरता, वैश्विक व्यापार, ग्लोबल चैलेंज से लेकर कई मुद्दों पर भी राय तय करने में जी20 की अहम भूमिका होती है। जी20 में कुल 19 देश (भारत, अमेरिका, चीन, रूस, ब्राजील, कनाडा, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, कोरिया गणराज्य, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूके) और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed