फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G 7 countries will donate one billion doses to the poor countries of the world

जी-7 : एक अरब टीका खुराक दान करेंगे दुनिया के अमीर देश

Sat, 12 Jun 2021 01:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कार्बिस बे।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कार्बिस बे। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Jun 2021 01:23 AM IST
सार

  • ब्रिटिश पीएम बोले- उम्मीद है गरीब देशों को टीके दान दें
  • बाइडन ने कहा, महामारी को हराने के लिए यह जरूरी है कि दुनिया के सबसे मजबूत और अमीर लोकतांत्रिक देश आगे आएं

विज्ञापन
G 7 countries will donate one billion doses to the poor countries of the world
कार्बिस बे होटल के बाहर घूमते- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल और ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन और उनकी पत्नी कैरी जॉनसन - फोटो : twitter

विस्तार

ब्रिटेन के कार्बिस बे में दुनिया के सबसे अमीर जी-7 देशों की शिखर वार्ता शुरू हो गई है। वार्ता के पहले दिन की शुरुआत से पहले ही ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने उम्मीद जताई कि जी-7 देश विश्व के गरीब देशों को एक अरब डोज देने को तैयार हो जाएंगे, ताकि टीकाकरण मुहिम तेज हो सके।

विज्ञापन


वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 50 करोड़ खुराकें गरीब देशों में दान करने की प्रतिबद्धता जताई।  जी-7 में अमेरिका-ब्रिटेन के अलावा कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सम्मेलन से पूर्व ब्रिटेन के पीएम ने कहा, जी-7 को संकल्प लेना चाहिए कि वे 2022 के अंत तक दुनिया की पूरी आबादी को वैक्सीन देने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, हम अपने मित्र देशों के साथ मिलकर इस महामारी को हराना चाहते हैं। हम इसके लिए संकल्पबद्ध हैं और अगले कुछ हफ्तों में ही ब्रिटेन गरीब देशों को करीब 50 लाख खुराकें देगा। मैं सभी देशों से कहूंगा कि इसमें सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, विश्व में टीकों की असमान आपूर्ति के मद्देनजर जी-7 नेताओं पर इस संबंध में दबाव बढ़ता जा रहा है। जॉनसन से पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी टीका दान पर यूरोपीय देशों को कुछ करने की सलाह दी थी।

यह मदद समुद्र में पानी की बूंद की तरह
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का पूर्वानुमान है कि अमेरिका के 50 करोड़ टीका खुराक देने और जी-7 द्वारा ऐसा समर्थन मिलने के बाद विश्व टीका अभियान सुपरचार्ज हो जाएगा। बाइडन ने कहा, हम किसी शर्त नही, बल्कि जिंदगियां बचाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि कुछ सामाजिक संगठनों ने इस मदद को समंदर में पानी की एक बूँद की तरह बताया है।

वैज्ञानिकों की राय है कि दुनिया में यदि टीकाकरण अभियान एक साथ तेज नहीं किया गया, तो वायरस के नए और भयंकर स्वरूप में म्यूटेंट का खतरा बना रहेगा। इसे संभवत: मौजूदा टीकों से रोक पाना मुश्किल होगा।

बाइडन : 8 दिन, 4 देश व 3 शिखर वार्ताएं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का पहला विदेशी दौरा खासा व्यस्त रहेगा। इसकी शुरुआत ब्रिटेन के कार्बिस बे में जी-7 शिखर वार्ता से हो गई है, जहां से वह बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स जाकर नाटो व यूरोपीय संघ के नेताओं से बात करेंगे। दौरा खत्म होगा जिनेवा में, जहां बाइडन की मुलाकात रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से होनी है। इस बीच वे जर्मन चांसलर एंगेला मैर्केल और महारानी एलिजाबेथ से भी मिलेंगे।


कोरोना उत्पत्ति की जांच का ब्रिटेन-अमेरिका ने किया समर्थन
 ब्रिटेन और अमेरिका ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से नए व पारदर्शी अध्ययन की मांग का समर्थन किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति और ब्रिटिश पीएम ने एक साझा बयान में कहा, हम कोरोना की उत्पत्ति को लेकर चीन में चल रहे डब्ल्यूएचओ के अध्ययन के अगले चरण का समर्थन करेंगे और समयबद्ध, पारदर्शी और साक्ष्य-आधारित स्वतंत्र प्रक्रिया की आशा करते हैं। दोनों नेताओं का यह बयान ऐसे समय पर काफी अहम है, जब दुनियाभर में कोरोना की उत्पत्ति की जांच को लेकर मांग बढ़ी है और वुहान लैब को संशय के नजरिये से देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed