फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G20 Summit US Statement on India PM Modi and Joe Biden Friendship Practical News in Hindi

G-20 Summit: बाइडन और पीएम मोदी की दोस्ती बहुत व्यवहारिक...भारत को लेकर अमेरिका का बड़ा बयान

Fri, 11 Nov 2022 09:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Nov 2022 09:15 AM IST
सार

अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवेन ने कहा, भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने के लिए दोनों नेता कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समान हितों को साझा करते हैं और मिलकर काम करने के लिए प्रयासरत हैं।

विज्ञापन
G20 Summit US Statement on India PM Modi and Joe Biden Friendship Practical News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

इंडोनेशिया के बाली में होने वाले जी-20 सम्मेलन से पहले अमेरिका ने भारत को लेकर बड़ी बात कही है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता से पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच बेहद उपयोगी और व्यवहारिक संबंध हैं। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस में गुरुवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवेन ने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहले ही व्हाइट हाउस आ चुके हैं। इसके अलावा दोनों कई मौकों पर भी व्यक्तिगत रूप से मिल चुके हैं। वहीं फोन और वीडियो के माध्यम से भी दोनों के बीच कई बार बात हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने के लिए दोनों नेता कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समान हितों को साझा करते हैं और मिलकर काम करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा, इन सभी बातों को देखते हुए कहा जा सकता है कि दोनों नेताओं के बीच बहुत ही प्रोडक्टिव और व्यवहारिक रिश्ते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल जी-20 की अध्यक्षता करेगा भारत 
जैक सुलिवेन ने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन इस बार होने वाले जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी का रुख देखने के लिए उत्सुक हैं। क्योंकि अगले साल भारत G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा की संभावना है। 

पुतिन नहीं जाएंगे बाली 
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले हफ्ते इंडोनेशिया के बाली में होने वाले जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। पुतिन की जगह अब विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव जी- 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इंडोनेशिया जाएंगे। समाचार एजेंसी एएफपी ने रूसी दूतावास के हवाले से इसकी जानकारी दी है। 


इंडोनेशिया के बाली में 15 और 16 नवंबर को होगा G-20 शिखर सम्मेलन
जी-20 का शिखर सम्मेलन पर्यटन स्थल बाली में 15 और 16 नवंबर को होगा। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इंडोनेशिया सरकार ने 18 हजार सुरक्षाकर्मियों को वहां तैनात किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग यहां आने की पुष्टि कर चुके हैं।



बाइडन और पीएम मोदी की दोस्ती बहुत व्यवहारिक
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि दोनों नेताओं के बीच एक अच्छे और बहुत व्यावहारिक संबंध है। राष्ट्रपति बाइडन इस साल और अगले साल जी20 में पीएम मोदी को देखने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed