{"_id":"62d2f09e5b0e4e7ae63fa0d1","slug":"g-20-india-and-indonesia-agree-on-coordination-of-payment-systems","type":"story","status":"publish","title_hn":"G-20: भुगतान प्रणालियों के समन्वय पर भारत और इंडोनेशिया ने जताई सहमति, एमओयू पर हस्ताक्षर किए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
G-20: भुगतान प्रणालियों के समन्वय पर भारत और इंडोनेशिया ने जताई सहमति, एमओयू पर हस्ताक्षर किए
Sat, 16 Jul 2022 10:38 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:38 PM IST
सार
आरबीआई ने एक बयान में कहा कि उसने और बैंक इंडोनेशिया ने 16 जुलाई 2022 को बाली में जी 20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान दो केंद्रीय बैंकों के बीच पारस्परिक सहयोग में सुधार के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
बाली में भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक इंडोनेशिया ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए
- फोटो : ट्विटर/आऱबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंडोनेशिया ने शनिवार को जी-20 में भुगतान प्रणालियों के समन्वय पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने बैठक से इतर बाली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसमें भुगतान प्रणाली और आतंकी फंडिंग को रोकने सहित कई मुद्दों पर सहयोग किया गया।
आरबीआई ने एक बयान में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक इंडोनेशिया (बीआई) ने 16 जुलाई, 2022 को बाली, इंडोनेशिया में जी 20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान दो केंद्रीय बैंकों के बीच पारस्परिक सहयोग में सुधार के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा और बीआई के डिप्टी गवर्नर डोडी बुडी वालुयो ने आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास और बीआई गवर्नर पेरी वारजियो की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
बयान के अनुसार, समझौता ज्ञापन को नीति संबंधी संवाद, तकनीकी सहयोग, सूचनाओं के आदान-प्रदान और संयुक्त कार्य के माध्यम से लागू किया जाएगा।

Reserve Bank of India and Bank Indonesia Agree to Expand Cooperation in Payment Systems, Digital Financial Innovation, and Anti Money Laundering and Combating the Financing of Terrorism (AML-CFT)https://t.co/LkVmWU0mRW pic.twitter.com/6gkgVBjwNe
विज्ञापन विज्ञापन— ReserveBankOfIndia (@RBI) July 16, 2022