नीरव मोदी को लंदन कोर्ट से झटका, एक महीने बाद होगी जमानत पर अगली सुनवाई
13400 करोड़ रुपये पीएनबी घोटाले के आरोपी और हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की कोर्ट ने झटका दिया है। नीरव की रिमांड पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 मई को होगी।
Fugitive Businessman Nirav Modi's bail rejected by London Court, next date of hearing in the case is May 24. (file pic) pic.twitter.com/m3Nv7vQWew
— ANI (@ANI) April 26, 2019विज्ञापन
बता दें कि नीरव के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्यवाही चल रही है। 48 वर्षीय कारोबारी पिछले महीने अपनी गिरफ्तारी के बाद से दक्षिण-पश्चिम लंदन में वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। इससे पहले नीरव को जेल से वीडियो लिंक के जरिए वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया।
29 मार्च को चीफ मजिस्ट्रेट ने इस आधार पर उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी कि एक से अधिक पासपोर्ट होने के चलते वह फरार हो सकता है। वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सुनवाई के दौरान कुछ नए तथ्य भी विचार के लिए पेश किए जा सकते हैं। साथ ही नीरव तीसरी जमानत याचिका भी दाखिल कर सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.