फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FSC Mauritius says fund at heart of Hindenburg allegations against Sebi chief not domiciled in Mauritius

Hindenburg Report: 'सेबी प्रमुख की फंडिंग से जुड़ी कंपनी मॉरीशस में पंजीकृत नहीं', हिंडनबर्ग को एफएससी का जवाब

Tue, 13 Aug 2024 11:38 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुइस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुइस Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 13 Aug 2024 11:38 PM IST
सार

एफएससी ने मंगलवार को बताया कि हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) प्रमुख पर लगाए गए आरोपों के बीच जिस ऑफशोर फंड की बात की गई है, वह मॉरीशस में स्थित नहीं है। 

विज्ञापन
FSC Mauritius says fund at heart of Hindenburg allegations against Sebi chief not domiciled in Mauritius
हिंडनबर्ग रिसर्च - फोटो : amarujala.com

विस्तार

मॉरीशस के वित्तीय सेवा आयोग (एफएससी) ने मंगलवार को बताया कि हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) प्रमुख पर लगाए गए आरोपों के बीच जिस ऑफशोर फंड की बात की गई है, वह मॉरीशस में स्थित नहीं है। आयोग ने यह भी बताया कि मॉरीशस में शेल कंपनियों के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाती। एफएससी ने एक बयान में बताया कि उसने हिंडनबर्ग द्वारा 10 अगस्त, 2024 को प्रकाशित की रिपोर्ट को पढ़ा है। एफएससी ने आगे कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में 'मॉरीशस-आधारित शेल कंपनियों' का जिक्र किया गया है। इसके अलावा मॉरीशस का उल्लेख 'टैक्स हेवन' के रूप में किया गया है।

विज्ञापन


एफएससी ने क्या कहा?
एफएससी ने कहा, ‘हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है कि मॉरीशस में 'आईपीई प्लस फंड' और 'आईपीई प्लस फंड 1 का जिक्र किया गया है। हम साफ करना चाहते हैं कि ‘आईपीई प्लस फंड’ और ‘आईपीई प्लस फंड 1’ को एफएससी की तरफ से लाइसेंस नहीं दिया गया है और ये मॉरीशस में पंजीकृत नहीं हैं।’ 
विज्ञापन


हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा था?
इससे पहले हिंडनबर्ग ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट जारी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि सेबी की अध्यक्ष माधवी बुच और उनके पति ने वर्ष 2015 में सिंगापुर में एक धन प्रबंधन कंपनी के साथ खाता खोला था। इसमें एक गोपनीय राशि का निवेश मॉरीशस में पंजीकृत शाखा में किया गया। आगे बताया गया है कि मॉरीशस में फंड को संचालन अदाणी समूह से जुड़े एक निदेशक द्वारा किया गया था। इस फंड के असली मालिक अदाणी समूह के दो सहयोगी थे। उनके द्वारा इस फंड का इस्तेमाल स्टॉक की कीमतों को बढ़ाने के किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएससी ने किया साफ इनकार
उधर, एफएससी ने मॉरीशस में फंड के पंजीकृत होने से साफ इनकार किया है। एफएससी ने कहा,‘ मॉरीशस के पास वैश्विक व्यावसायिक कंपनियों के लिए एक मजबूत ढांचा है। एफएससी द्वारा इसकी लगातार कड़ी निगरानी की जाती है। एफएससी ने यह भी बताया कि मॉरीशस द्वारा अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed