फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   from business man jack ma to politician Qin Gang here is the list of Disappeared Chinese Elites

China: कई हफ्ते से लापता विदेश मंत्री की कुर्सी छिनी, चीन में क्यों गायब हो जाती हैं मशहूर हस्तियां?

Wed, 26 Jul 2023 06:12 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 26 Jul 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Disappeared Chinese Elites: चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग उन चीनी हस्तियों में शामिल हो चुके हैं जो रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। चीन में 2012 से 2023 के बीच 10 से ज्यादा हस्तियां लंबे समय तक लापता रही हैं। विशेषज्ञों की मानें तो हस्तियों के साथ किया गया बर्ताव चीनी सरकार की उसकी सत्ता के लिए किसी भी चुनौती को दूर करने के प्रयास दिखाता है। 
 
loader
from business man jack ma to politician Qin Gang here is the list of Disappeared Chinese Elites
चीन की लापता हस्तियां - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

कई हफ्तों की चुप्पी के बाद चीन ने आखिरकार अपने विदेश मंत्री किन गैंग को बर्खास्त कर दिया है। गैंग बीते कई हफ्तों से लापता हैं। चीन की शीर्ष विधायिका 'स्टेट काउंसिल' ने मंगलवार को एक सत्र बुलाया। इस दौरान किन गैंग को विदेश मंत्री के पद से हटाने पर मुहर लगाई गई। 


हालांकि, किन गैंग के मामले में यह भी दिलचस्प है कि मंगलवार की बैठक के बाद भी वह स्टेट काउंसिल में बने हुए हैं। इस फैसले ने उनके करियर पर सवालिया निशान लगा दिया है। किन गैंग उन चीनी हस्तियों में शामिल हो चुके हैं जो रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। आइये जानते हैं, इन हस्तियों के बारे में…

बाओ फान
बाओ फान - फोटो : SOCIAL MEDIA
बाओ फान
अचानक गायब होने वाले चीनी हस्तियों में सबसे हालिया मामला बाओ फान का था। इस साल फरवरी में अरबपति बाओ लापता हो गए थे। रेनेसां होल्डिंग्स के सीईओ बाओ के ग्राहकों में दीदी और मेइटुआन जैसी दिग्गज टेक कंपनियां शामिल हैं। उनको चीन के टेक उद्योग में एक अनुभवी डीलमेकर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने देश की दो प्रमुख खाद्य वितरण कंपनियों मितुआन और डियानपिंग के बीच 2015 के विलय में ब्रोकर की मदद की थी। मई में खबरें आईं कि लापता होने के बाद से वह देश के शीर्ष भ्रष्टाचार विरोधी निगरानीकर्ता की हिरासत में हैं और उनकी हिरासत अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

हू जिंताओ
बिना कारण लापता होने वाले चीनी हस्तियों में एक नाम हू जिंताओ का है। हू राष्ट्रपति शी जिनपिंग से पहले देश की सत्ताधारी पार्टी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के महासचिव रह चुके हैं। अक्टूबर 2022 में पार्टी की 20वीं कांग्रेस के समापन समारोह में हू को बैठक स्थल 'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल' से बाहर ले जाया गया। आधिकारिक स्पष्टीकरण यह था कि हू अचानक और थोड़े समय के लिए बीमार पड़ गए थे। हालांकि, कई पर्यवेक्षकों को संदेह था कि असली कारण राजनीतिक था। करीब दो महीने लापता रहने के बाद हू जिंताओ अचानक दिसंबर में एक नेता के अंतिम संस्कार में दिखाई दिए।

jack ma
jack ma - फोटो : SOCIAL MEDIA
जैक मा
नवंबर 2020 में चीन के सबसे सफल बिजनेसमैन और जाने-माने अरबपतियों में से एक जैक मा तीन महीने के लिए गायब हो गए थे। गायब होने से पहले जैक चीनी बाजार के नियामकों की आलोचना कर रहे थे। वह सार्वजनिक रूप से अपनी डिजिटल भुगतान फर्म एंट फाइनेंशियल की लिस्टिंग की तैयारी कर रहे थे। 2021 में जैक मा फिर से दिखाई दिए। हालांकि, उसके बाद उनकी और उनकी कंपनी की स्थिति में बहुत कुछ बदल चुका था। 

रेन सीचैंग
2020 में रियल स्टेट व्यवसायी रेन सीचैंग लापता हो गए। रेन कई महीने तक गायब रहे। गायब होने से पहले रेन राष्ट्रपति शी जिनपिंग सरकार की कोरोना रोकने में असफल रहने पर आलोचना कर रहे थे। बाद में रेन को भ्रष्टाचार के आरोप में 18 साल की जेल हो गई।

fan bingbing
fan bingbing - फोटो : SOCIAL MEDIA
फैन बिंगबिंग
ऐसा नहीं है कि केवल राजनेता और कारोबारी ही चीनी सरकार की आंखों की किरकिरी बनते हैं। जुलाई 2018 में मेगास्टार अभिनेता फैन बिंगबिंग अचानक सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों से गायब हो गईं। इससे अफवाहें फैल गईं कि फैन चीन से भाग गई हैं या घर में नजरबंद हैं। उन पर कर चोरी के आरोप लगे जिसके लिए फैन ने लगभग 883 मिलियन युआन (£ 96.2 मिलियन) का जुर्माना भरा। वह लगभग एक साल बाद फिर से सामने आईं।

वू जियाओहुई
2017 में बीमा दिग्गज अनबैंग ने अपने शेयर धारकों को बताया कि उनकी कंपनी के अध्यक्ष वू जियाओहुई अब अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे। उस वक्त वू को सरकारी जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि, अनबैंग ने उस वक्त वू की अनुपस्थिति के लिए "व्यक्तिगत कारणों" का हवाला दिया था। बाद में वू को 18 साल की जेल हो गई।  

जियाओ जियानहुआ
2017 में ही चीन के सबसे अमीर लोगों में रहे जियाओ जियानहुआ के साथ भी ऐसा ही हुआ था। जिओ को चीनी सुरक्षा अधिकारियों द्वारा हॉन्गकॉन्ग में उनके होटल से उठा लिया गया था। वहां से उन्हें चीन लाया गया। अगस्त 2022 में उनके ऊपर रिश्वतखोरी सहित अन्य वित्तीय अपराधों का आरोप लगा उन्हें 13 साल की जेल की सजा दे दी गई। 

गुओ गुआंगचांग
2015 में कम से कम पांच अधिकारी लापता हुए थे जिनमें एक नाम गुओ गुआंगचांग का भी था। गुओ एक संपत्ति प्रबंधन समूह फोसुन इंटरनेशनल के अध्यक्ष हैं। यही समूह वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स फुटबॉल क्लब का भी मालिक है। गुओ को भ्रष्टाचार की जांच में सहायता के लिए पुलिस ने दिसंबर में हिरासत में लिया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

शी जिनपिंग
शी जिनपिंग - फोटो : सोशल मीडिया
शी जिनपिंग
सितंबर 2012 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति शी जिनपिंग भी लापता हो गए थे। उस समय बतौर उपराष्ट्रपति शी की कई विदेशी नेताओं के साथ बैठकें थीं जिन्हें रद्द करते हुए वह अचानक गायब हो गए। वह बिना किसी औपचारिक स्पष्टीकरण के दो सप्ताह बाद फिर से सामने आए। तब चीनी अधिकारियों ने कहा कि उन्हें खेलते वक्त चोट लग गई थी। 

चीन में क्यों गायब हो जाती हैं चर्चित हस्तियां?
विशेषज्ञों की मानें तो हस्तियों के साथ किया गया बर्ताव चीनी सरकार की उसकी सत्ता के लिए किसी भी चुनौती को दूर करने के प्रयास दिखाता है। कारोबारियों के मामले में कहा जाता है कि देश के निजी कारोबारियों के हाथों में अधिक संपत्ति को चीनी सत्ताधारी पार्टी अपने लिए एक संभावित खतरा मानती है। 

राष्ट्रपति शी जिंनपिंग के कार्यकाल में और विशेष रूप से पिछले कुछ वर्षों में, ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने और उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रवृत्ति बढ़ी है। माना जाता है कि सत्ता का साफ संदेश है कि कोई भी पार्टी से ऊपर या उसकी पहुंच से बाहर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed