{"_id":"63594f605f5e99702f38f287","slug":"friends-of-zulfiqar-khan-missing-in-kenya-seek-pm-modis-intervention","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kenya: केन्या में लापता हुए जुल्फिकार खान के दोस्तों ने पीएम मोदी से मांंगी मदद, हत्या की खबरों का किया खंडन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Kenya: केन्या में लापता हुए जुल्फिकार खान के दोस्तों ने पीएम मोदी से मांंगी मदद, हत्या की खबरों का किया खंडन
Wed, 26 Oct 2022 08:46 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 26 Oct 2022 08:46 PM IST
सार
खान के दोस्तों ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, हम, जुल्फीकार के दोस्त, मानते हैं कि वह (जुल्फिकार खान) जीवित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह करते हैं कि वह एक जांच दल गठित करें।
विज्ञापन
जुल्फीकार खान, नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केन्या से लापता हुए भारतीय जुल्फीकार अहमद खान के दोस्तों ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि खान को केन्या की डीसीआई यूनिट द्वारा मार डाला गया है। खान के दोस्तों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केन्याई सरकार के साथ समन्वय में जांच शुरू करने की अपील की है।
विज्ञापन
उन्होंने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, हम, जुल्फीकार के दोस्त, मानते हैं कि वह (जुल्फिकार खान) जीवित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह करते हैं कि वह एक जांच दल गठित करें और केन्याई सरकार की मदद से तुरंत जांच शुरू करें, ताकि उसे ढूंढ निकाला जा सके।
विज्ञापन
केन्या में हाल ही में खान सहित दो भारतीय लापता हो गए थे। भारत सरकार ने अपहरण की परिस्थितियों और बाद में मामले में उचित जानकारी न उपलब्ध करा पाने को चिंताजनक करार दिया था।
विज्ञापन
देश के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा था, केन्या में भारतीय उच्चायुक्त नामग्या खंपा ने वहां के राष्ट्रपति विलियम रुटो से मुलाकात की थी और उनसे मामले की जांच में तेजी लाने का अनुरोध किया था।
पिछले सप्ताह केन्याई राष्ट्रपति रुटो के एक करीबी सहयोगी ने दावा किया था कि लापता दो भारतीयों मोहम्मद जैद सामी किदवई और जुल्फीकार अहमद खान को डीसीआई यूनिट द्वारा मार डाला गया है। हालांकि, केन्याई सरकार ने खबर पर आधिकारित तौर पर कुछ नहीं कहा है।