{"_id":"5c3c5c0dbdec22738004dfa5","slug":"fried-air-dish-is-serve-by-this-italian-restaurant","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली के इस रेस्त्रां में आप खा सकते हैं 'फ्राइड एयर', पूरी दुनिया में हो रही चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इटली के इस रेस्त्रां में आप खा सकते हैं 'फ्राइड एयर', पूरी दुनिया में हो रही चर्चा
Mon, 14 Jan 2019 03:23 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 14 Jan 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
फ्राइड एयर
दुनिया में रोजाना नई तरह की खाने की डिशों का आविष्कार होता रहता हैं। जिसमें आजकल तकनीक का इस्तेमाल भी बखूबी हो रहा है। आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम शायद ही आपने सुना है। लेकिन इस डिश की चर्चा हर कोई कर रहा है। इस डिश का नाम है फ्राइड एयर, जो इटली के एक रेस्त्रां में मिल रही है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इस अनोखे डिश को देश के कैशलफ्रेंको वेनितो शहर के फीवा रेस्त्रां ने बनाया है। कुछ अलग करने की चाहत में रेस्त्रां ने डिश के लिए ये अनोखा नाम रखा है। डिश का ऐसा नाम रखे जाने पर रेस्त्रां के हेड शेफ निकोला दिनातो का कहना है कि वह कुछ फ्रेश लाना चाहते थे हवा की तरह। इसी बात को ध्यान में रखते हुए डिश को आरिया फ्रीता यानी फ्राइड एयर नाम दिया गया है।
इस डिश को साबूदाने के छिलके से तैयार किया जाता है। पहले तो इस छिलके को भूना जाता है और बाद में डीप फ्राइ किया जाता है, जिससे ये गुब्बारे की तरह फूल जाता है।
2100 रुपये की इस डिश को बनाने के लिए साबूदाने के छिलके को भूनने और डीप फ्राइ करने के बाद 10 मिनट के लिए ओजोन हवा में रखा जाता है। इसके बाद इसे कॉटन कैंडी के ऊपर रखकर परोसा जाता है। अपने अनोखे नाम के कारण इस डिश की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।