{"_id":"5c2705a5bdec2256b262e8ec","slug":"frenchman-jacques-savin-barrel-across-atlantic-ocean","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस: बिना इंजन के कैप्सूलनुमा बैरल में बैठकर अटलांटिक पार करने निकला यह बुजुर्ग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस: बिना इंजन के कैप्सूलनुमा बैरल में बैठकर अटलांटिक पार करने निकला यह बुजुर्ग
Sat, 29 Dec 2018 12:32 PM IST
अनिल पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
जीन-जैक्स सविन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति किसी चीज को करने की ठान ले तो वह अपने जूनून के दम पर जरूर मंजिल पा लेता है। ऐसा ही एक जूनून इन दिनों फ्रांस के 71 वर्षीय जीन-जैक्स सविन पर सवार है। वह प्लाईवुड से बने बैरल से अटलांटिक महासागर पार करने के सफर पर निकले हैं।
बुधवार को एल हिएरो (कैनरी द्वीप समूह) से निकले सविन को सागर की लहरों और हवा की मदद से करीब तीन महीने में कैरेबियन पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान उन्हें जीपीएस की मदद से ट्रैक किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें मौजूद सोने के बिस्तर पर सविन खुद को बांधकर सो सकेंगे। एक महीने के इस सफर में सविन के खाने-पीने की तमाम चीजे बैरल में मौजूद है। मनोरंजन के लिए बैरल के चारों तरफ शीशे की खिड़कियां हैं, सविन के लिए लाइव टीवी का काम करेंगी। उपग्रह तकनीक की मदद से सविन को दिशा देखने में मदद मिलेगी।

कैप्शूलनुमा बैरल में नहीं कोई इंजन
बिना इंजन के कैप्शूलनुमा बैरल में बैठकर सविन 45 हजार किमी का सफर पूरा करेंगे। इस बैरल में सविन के आराम का पूरा इंतजाम है। प्लाईवुड का यह बैरल 10 फीट लंबा और 6.8 फीट चौड़ा है। सीधा रखने के लिए कंक्रीट के एक ठोस धरातल का इस्तेमाल किया गया है।