फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French serial killer expert Stephane Bourgoin confessed his career is built on lies

सीरियल किलर विशेषज्ञ स्टीफन बॉर्गोइन ने स्वीकारा, कहा-झूठ की बुनियाद पर था उनका करियर

Fri, 15 May 2020 08:23 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 15 May 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
French serial killer expert Stephane Bourgoin confessed his career is built on lies
स्टीफन बॉर्गोइन - फोटो : social media

प्रसिद्ध फ्रांसीसी सीरियल किलर विशेषज्ञ स्टीफन बॉर्गोइन ने स्वीकार किया है कि उनके प्रतिष्ठित करियर की स्थापना झूठों के बुनियाद पर हुई थी। 67 वर्षीय बॉर्गोइन ने एक जांच में फंसने से पहले धारावाहिक हत्यारों में देश के अग्रणी विशेषज्ञ के रूप में ख्याति अर्जित की, 75 से अधिक पुस्तकें लिखीं और दर्जनों डाक्यूमेंट्री का निर्माण किया। 

विज्ञापन


वे एक विशेषज्ञ के रूप में फ्रांसीसी राष्ट्रीय न्यायपालिका पुलिस अकादमी में प्रशिक्षुओं के लिए अतिथि व्याख्याता के रूप में बुलाए जाते थे और नियमित रूप से अपने अनुभवों पर भाषण देने के लिए देश का दौरा करते थे।
विज्ञापन


हालांकि, जनवरी में '4e ओइल' या '4th आई' नामक एक गुमनाम ने यूट्यूब पर कई वीडियो डालते हुए बॉर्गोइन पर झूठ बोलने के आरोप लगाए जिसके बाद देखते-देखते वो कहानी पूरे फ्रांस में एक सनसनी बन गई। तब से वीडियो यूट्यूब से हटा दिए गए हैं, लेकिन वे आधिकारिक वेबसाइट पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो जारी करने वाले ने बताया कि उन्होंने बॉर्गोइन के बारे में अगस्त 2019 से जांच शुरू की और फिर उनके झूठ को पकड़ पाए। अब इस मामले में खुद बॉर्गोइन ने भी अब प्रेस और अपने व्यक्तिगत इंस्टाग्राम अकाउंट पर झूठ को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, 'मुझे झूठ बोलने में, चीजों को छुपाने के लिए शर्मिंदा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed