फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French prime minister again lashes out at US over Ukraine says pause in aid is unbearable

Ukraine: फ्रांस के प्रधानमंत्री ने एक बार फिर यूक्रेन के मुद्दे पर अमेरिका को लताड़ा, बोले- मदद रोकना असहनीय

Wed, 05 Mar 2025 08:20 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 05 Mar 2025 08:20 AM IST
सार

बायरू ने कहा कि 'युद्ध में दी जा रही मदद रोकने का मतलब है कि आक्रमणकारी देश को बख्शना और ये माना जा सकता है कि आक्रमणकारी देश ही जीतेगा। यह बेशक असहनीय है।'

विज्ञापन
French prime minister again lashes out at US over Ukraine says pause in aid is unbearable
ओवल ऑफिस में ट्रंप से मुलाकात करते यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की। - फोटो : PTI

विस्तार

फ्रांस के प्रधानमंत्री ने एक बार फिर यूक्रेन के मुद्दे पर अमेरिका को लताड़ लगाई है। साथ ही उन्होंने अमेरिका द्वारा यूक्रेन की मदद रोके जाने को असहनीय बताया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को जिस तरह से बेसहारा छोड़ दिया गया है, वह एक तरह से रूस की संभावित जीत है। फ्रांस के पीएम फ्रांकोइस बायरू ने मंगलवार को फ्रांसीसी सीनेटर्स को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी आलोचना की और कहा कि वे मदद रोकने की बात करके किसे बेवकूफ बना रहे हैं।
विज्ञापन


क्या बोले फ्रांस के पीएम
बायरू ने कहा कि 'युद्ध में दी जा रही मदद रोकने का मतलब है कि आक्रमणकारी देश को बख्शना और ये माना जा सकता है कि आक्रमणकारी देश ही जीतेगा। यह बेशक असहनीय है।' गौरतलब है कि फ्रांसीसी पीएम लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन पर तुरंत युद्ध रोकने का दबाव बनाने की भी आलोचना की और कहा कि यूक्रेन अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और उस पर इस तरह दबाव बनाना गलत है। बायरू ने कहा कि 'अगर रूस हमले रोकता है तो लड़ाई खत्म होगी, लेकिन अगर यूक्रेन ने लड़ना बंद कर दिया तो इसका मतलब होगा कि यूक्रेन ही खत्म हो जाएगा।' 
विज्ञापन


फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को मिलाया फोन
इससे पहले सोमवार को भी बायरू ने अमेरिका पर निशाना साधा था। उन्होंने बीते दिनों ओवल ऑफिस में ट्रंप द्वारा जेलेंस्की का अपमान करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि अमेरिका ने सोमवार को यूक्रेन की मदद रोकने का एलान किया है। हालांकि सोमवार की रात अपने देश को संबोधित करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि उन्हें मदद रोकने का आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने ट्रंप के साथ मिलकर शांति लाने की दिशा में मिलकर काम करने की बात भी कही। वहीं फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से फोन पर बात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed