फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French journalist Francois Gautier statement on Hindus Chattrapati Shivaji Maharaj Museum

Francois Gautier: 'बहुसंख्यक होने के बावजूद हिंदुओं की मानसिकता अल्पसंख्यकों वाली', फ्रांस के पत्रकार का बयान

Thu, 05 Oct 2023 08:58 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 05 Oct 2023 08:58 AM IST
सार

यह देखते हुए कि 1.3 अरब की आबादी वाले भारत में हिंदू बहुसंख्यक हैं और हिंदू धर्म दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है, उन्होंने हिंदूओं को शांतिपूर्ण लोग बताया।

विज्ञापन
French journalist Francois Gautier statement on Hindus Chattrapati Shivaji Maharaj Museum
Francois Gautier - फोटो : Social Media

विस्तार

फ्रेंच पत्रकार फ्रांस्वा गॉटियर ने हिंदू समुदाय को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हिंदुओं में अभी भी अल्पसंख्यक मानसिकता और भाईचारे में कमी बताया है। गॉटियर इन दिनों अमेरिका में अपने द्वारा भारत के महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम के लिए धन जुटाने में लगे हुए हैं। उन्होंने अमेरिका में आयोजित आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व सांस्कृतिक त्योहार में भी हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन


एक इंटरव्यू के दौरान गॉटियर ने कहा, 'इतिहास से सबक यह है कि हिंदुओं को लड़ना चाहिए। विश्व में आज भी हिदू धर्म पर हमले हो रहे हैं। चाहे वह पाकिस्तान हो या अफगानिस्तान या फिर ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मान्तरण हो यह अब भारत में एक बहुत बड़ी समस्या है, खासकर दक्षिणी भारत और पंजाब में। या फिर यह कहा जाए कि यह भारत का पश्चिमीकरण है जो केबल टीवी के माध्यम से हो रहा है।'
विज्ञापन


विश्व स्तर पर हिंदुओं की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'दुनिया में हर जगह सरकारों द्वारा भारत के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए भारतविदों को भेजा जाता है। ये वो लोग हैं जो कहते हैं कि हिंदू कट्टरवाद इस्लामिक कट्टरवाद जितना ही खतरनाक है, जो कि बिलकुल भी सच नहीं है। क्योंकि हिंदू कभी भी भारत से बाहर नहीं गया और न ही अपना अलग धर्म स्थापित किया जैसा कि ईसाई धर्म ने दक्षिण अमेरिका में किया और अन्य सभ्यताओं को मिटा दिया। इस्लाम ने भी मिस्र में जाकर वहां की सभ्यता को मिटा दिया। हिंदुओं ने कभी भी धर्म बदलने या बदलवाने की कोशिश नहीं की।'
विज्ञापन
विज्ञापन



बहुसंख्यक होने के बावजूद मानसिकता अल्पसंख्यक:  गॉटियर
यह देखते हुए कि 1.3 अरब की आबादी वाले भारत में हिंदू बहुसंख्यक हैं और हिंदू धर्म दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है, उन्होंने हिंदुओं को शांतिपूर्ण लोग बताया। फ्रेंच पत्रकार ने आगे कहा, 'लेकिन उनकी मानसिकता अल्पसंख्यक है। यह एक बहुत बड़ी समस्या है। भारत में भले ही वह बहुसंख्यक है, लेकिन मानसिकता से वे अल्पसंख्यक है।'


शिवाजी महाराज म्यूजियम पर बात करते हुए गॉटियर ने कहा, 'मैं उनका सम्मान करता हूं, क्योंकि साहस असाधारण था। उनका साहस बुद्धिमता से भी अधिक था। लेकिन हिंदुओं पर इतना अत्याचार किया गया, उन पर इतनी क्रूरता से हमला किया गया, हत्याएं की गईं और दुष्कर्म किए गए कि आज हिंदुओं में डर की मानसिकता है।' 

गॉटियर ने हिंदुओं को विश्व का सबसे सहिष्णु लोग बताया है। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी कहते हैं कि वह मुस्लिमों, ईसाईयों पश्चिमी लोगों से लेकर हर किसी के पास पहुंचते हैं। जो कोई भी यह कहता है कि हिन्दू कट्टरवाद का उदय हो रहा है, यह बिल्कुल गलत है।' फ्रेंच पत्रकार ने बताया कि इसी वजह से वह म्यूजियम बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed