फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Freight train likely to link Pakistan Russia trial run begins in March news in hindi

Pakistan: मालगाड़ी रेल लाइन के जरिए पाकिस्तान को रूस से जोड़ने की पहल, अगले साल ट्रायल शुरू होने की संभावना

Fri, 06 Dec 2024 05:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 06 Dec 2024 05:51 PM IST
सार

मॉस्को में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने बताया कि उनका देश इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर में शामिल होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Freight train likely to link Pakistan Russia trial run begins in March news in hindi
ट्रेन ट्रैक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान और रूस को मालगाड़ी लाइन से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसका पहला परीक्षण अगले साल मार्च में होने की संभावना है। पाकिस्तान के एक मंत्री ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मालगाड़ी लाइन ईरान और अजरबैजान से होकर गुजरेगी। यह फैसला इस्लामाबाद और मॉस्को के बीच बुधवार को स्वास्थ्य, व्यापार, औद्योगिक सहयोग और शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों को कवर करने वाले आठ समझैता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने के बाद लिया गया। ये समझौते लगभग एक दशक पहले स्थापित 9वें अंतर-सरकारी आयोग की दो से चार दिसंबर तक मॉस्को में हुई बैठक के दौरान हुए थे। 
विज्ञापन


इससे पहले मॉस्को में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने बताया कि उनका देश इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर में शामिल होने के लिए तैयार है। बता दें कि यह कॉरिडोर 7,200 किमी लंबा है, जो रूस और मध्य एशिया को ईरान के जरिए भारत को जोड़ता है। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री अहमद खान लेघारी ने रूसी मीडिया को बताया, "अगले साल मार्च की शुरुआत में पहला दक्षिण-उत्तर ट्रेन ट्रायल रन रूस से ईरान और अजरबैजान के रास्ते पाकिस्तान तक माल पहुंचाएगा।" उन्होंने मॉस्को और इस्लामाबाद के बीच वायु सेवा पर भी बात की। पाकिस्तानी मंत्री ने दोनों देशों के बीच विभिन्न कई पहलों पर हो रही चर्चा पर भी जोर दिया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में रूस के राजदूत ने जनवरी में कहा था कि द्विपक्षीय व्यापार सकारात्मक गतिशीलता दिखा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार कारोबार लगभग एक बिलियन डॉलर है। पाकिस्तानी मंत्री अहमद खान लेघारी ने बताया कि पाकिस्तान और रूस के बीच व्यापार असंतुलन है। उन्होंने कहा, हम भी पर्यवरण की दिशा में काम करना चाहते हैं, जहां संतुलन संतुलित रहे। रूस के डिप्टी ऊर्जा मंत्री रोमन मार्शविन ने बताया कि पाकिस्तान ने रूस को तेल और गैस की खोज के साथ तेल शोधन में भी भाग लेने का प्रस्ताव दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed