फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   france violence unrest after teen murder many vehicles set on fire many policemen injured

France: हिंसा की आग में दूसरे दिन भी जला फ्रांस; ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने किशोर को मारी दी थी गोली

Thu, 29 Jun 2023 10:25 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 29 Jun 2023 10:25 AM IST
सार

गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों को आग लगा दी है। हिंसा के मामले में पुलिस ने 150  लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा के चलते 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। 

विज्ञापन
france violence unrest after teen murder many vehicles set on fire many policemen injured
फ्रांस में भड़की हिंसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रांस में एक किशोर की हत्या के बाद भड़की हिंसा को दो दिन हो गए हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों से आगजनी और पथराव की खबरें सामने आ रही हैं। लोगों की भारी भीड़ पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमले कर रही है। अब तक कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। हालात तनावपूर्ण हैं। हिंसा के मामले में पुलिस ने 150 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा के चलते 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


क्या है मामला
घटना मंगलवार की है। दरअसल राजधानी पेरिस के उपनगर नानतेरे में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने एक किशोर को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर को पॉइंट ब्लैंक रेंज से छाती में गोली मारी गई। पहले पुलिस ने बताया कि किशोर ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने गोली चलाई। हालांकि घटना का वीडियो सामने आने के बाद साफ हो गया कि पुलिस झूठ बोल रही है। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग गिरफ्तार, कई पुलिसकर्मी घायल
गुस्साए लोगों ने पथराव आगजनी शुरू कर दी। कई वाहनों में आग लगा दी गई। नानतेरे शहर में प्रदर्शनकारियों ने आतिशबाजी की, जिससे जगह-जगह आग लग गई। यह हिंसा देश के अलग-अलग हिस्सों में फैल गई है। बसों में आग लगा दी गई है। फ्रांस के दक्षिणी शहर तोलाउस में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव हुआ। पुलिस ने 31 लोगों को हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया है। हिंसा की घटनाओं में 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और कई पेरिस उपनगरों में 40 कारों में आग लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हैवानियत की सीमा पार: पत्नी को हर रात देता था ड्रग्स, दूसरे पुरुषों से करवाता था रेप; सहेजकर रखे थे वीडियो

फ्रांस में घटना को लेकर शुरू हुई राजनीति
पुलिसकर्मी द्वारा किशोर की गोली मारकर हत्या करने की निंदा हो रही है। कई सेलिब्रिटी ने घटना पर दुख जताया है। सरकार ने भी अपने बयान में सुरक्षाबलों की ही आलोचना की है। राष्ट्रपति  इमैनुएल मैक्रां ने कहा कि किशोर की हत्या अस्वीकार्य और अक्षम्य है। इस हत्याकांड को किसी भी तरह से न्यायोचित करार नहीं दिया जा सकता। बता दें कि फ्रांस में इस घटना से पुलिस नियमों में सुधार की मांग उठने लगी है। खासकर जातीय अल्पसंख्यकों से डील करने के मामले में पुलिस के व्यवहार की आलोचना शुरू हो गई है। बीते साल फ्रांस में पुलिस की कार्रवाई में 13 लोगों की मौत हुई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed