फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French Man Drugged Wife Every Night, Then Recorded 51 Men Raping Her

हैवानियत की सीमा पार: पत्नी को हर रात देता था ड्रग्स, दूसरे पुरुषों से करवाता था रेप; सहेजकर रखे थे वीडियो

Thu, 22 Jun 2023 02:50 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्रांस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्रांस Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 22 Jun 2023 02:50 PM IST
सार

पुलिस ने करीब 92 मामलों की पुष्टि की है। इनमें से 51 पुरुष ऐसे थे, जिनकी उम्र 26 से 73 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इन आरोपियों को दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष बचे लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
French Man Drugged Wife Every Night, Then Recorded 51 Men Raping Her
France Police - फोटो : Real.gr

विस्तार

आजकल रिश्तों का कोई मोल नहीं रह गया है। लोग अपने फायदे के लिए खुद के लोगों को ही दाव पर लगाने लग गए हैं। एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे रिश्तों से तो भरोसा उठ ही जाएगा। साथ ही आपकी रूह भी कांप जाएगी। दरअसल, हर रात एक शख्स खुद की पत्नी को नशीली दवा खिलाकर दूसरे पुरुषों से दुष्कर्म कराता था। बेचारी पत्नी को तो पता भी नहीं था कि उसके साथ क्या हो रहा है। दिल दहलाने वाली ये खबर फ्रांस की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस शर्मनाक घटना को करीब 10 वर्षों तक अंजाम दिया है।

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने करीब 92 मामलों की पुष्टि की है। इनमें से 51 पुरुष ऐसे थे, जिनकी उम्र 26 से 73 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इन आरोपियों को दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष बचे लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। जिन आरोपियों की पहचान हुई है उनमें फायरमैन, ड्राइवर, नगर निगम पार्षद, बैंक में आईटी कार्यकर्ता, जेल गार्ड, नर्स और पत्रकार शामिल हैं।

विज्ञापन

हैवानियत की चरम सीमा पार करने वाले पति की पहचान डोमिनिक पी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शख्स फ्रांस के माजान में अपने घर में महिला के साथ दुष्कर्म करने के लिए बुलाता था। इतना ही नहीं, शख्स इस घटना को कैमरे में रिकॉर्ड करता था। बाद में फुटेज को यूएसबी ड्राइव में ‘ABUSES’ नाम फाइल में सहेज कर रखता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि ड्राइव को जब्त कर लिया है। वहीं,  दुष्कर्म की ये रौंगटे खड़ी कर देने वाली घटना साल 2011 और 2020 के बीच हुई हैं। दंपत्ति के तीन बच्चे भी हैं। इनकी शादी को करीब 50 साल से अधिक हो गए हैं। 

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि शख्स ने घटना को अंजाम देने के लिए पूरी योजना बनाकर रखी थी। खाने में नशीली पदार्थ मिला देता था, जिसके बाद पत्नी बेहोश हो जाती थी। बाद में, उसे लगता था कि पत्नी कही जग न जाए इसके लिए उसने तेज गंध वाले इत्र पर पाबंदी लगाकर रखी थी। इतना ही नहीं लोगों को तंबाकू खाना भी मना था। वहीं, तापमान में बदलाव न हो इससे बचने के लिए लोगों से अपने हाथ गर्म पानी में धोने के लिए कहता था। इतना ही नहीं, बाथरूम में कपड़े न रह जाएं, इसके लिए शख्स रसोई में कपड़े उतरवाता था। साथ ही, पड़ोसियों को किसी तरह का शक न हो इसलिए लोगों की कार एक स्कूल के पास खड़े करवाता था। फिर अंधेरे में आने को कहता था। 

पुलिस ने बताया कि जब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो उनमें से कुछ ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि महिला को इस बात की जानकारी नहीं है। जबकि कुछ ने हद पार कर दी। उनका कहना था कि महिला डोमिनिक की पत्नी है। उसे जो पसंद होगा वो वहीं कराएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed