फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France violence: 13 buses set on fire after teenager shot dead

France: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने किशोर को मारी थी गोली, गुस्साए प्रदर्शकारियों ने 13 बसें फूंकी

Fri, 30 Jun 2023 10:25 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्रांस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्रांस Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 30 Jun 2023 10:25 AM IST
सार

राजधानी पेरिस के उपनगर नानतेरे में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने एक किशोर को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर को पॉइंट ब्लैंक रेंज से छाती में गोली मारी गई। इसी को लेकर लोगों में गुस्सा भड़क गई है।

विज्ञापन
France violence: 13 buses set on fire after teenager shot dead
FRANCE VIOLENCE - फोटो : एएनआई

विस्तार

फ्रांस में एक किशोर को ट्रैफिक नियम तोड़ना भारी पड़ गया। पुलिस ने गोली मारकर नाबालिग की हत्या कर दी। घटना सामने आने पर फ्रांस में बवाल मच गया है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने ऑबर्विलियर्स में करीब 13 बसों को आग के भेंट चढ़ा दिया। 

विज्ञापन

क्या है मामला
घटना मंगलवार की है। दरअसल राजधानी पेरिस के उपनगर नानतेरे में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने एक किशोर को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर को पॉइंट ब्लैंक रेंज से छाती में गोली मारी गई। पहले पुलिस ने बताया कि किशोर ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने गोली चलाई। हालांकि घटना का वीडियो सामने आने के बाद साफ हो गया कि पुलिस झूठ बोल रही है। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। हालांकि, अरोपी पुलिस को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढे़ं- France: हिंसा की आग में दूसरे दिन भी जला फ्रांस; ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने किशोर को मारी दी थी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


421 लोग गिरफ्तार
फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने बताया कि पूरे फ्रांस में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अबतक कम से कम 421 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, पेरिस पुलिस के अनुसार, उनमें से 242 गिरफ्तारियां पेरिस क्षेत्र में हाउट्स-डी-सीन, सीन-सेंट-डेनिस और वैल-डी-मार्ने विभागों में हुईं।

पुलिसकर्मी के वकील का बयान
वहीं, जिस पुलिस अधिकारी पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है उसके वकील का कहना है कि उसके मुवक्किल को सिर्फ राजनीति कर फंसाया जा रहा है। माहौल को शांत करने के लिए उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। अधिकारी के वकील लॉरेंट-फ्रैंक लियानार्ड ने कहा कि घटना को एक सेंकड में अंजाम दिया गया है। उसने गलती की है या नहीं, ये अदालत तय करेगी। उन्होंने आगे कहा कि अधिकारी किशोर को नहीं मारना चाहता था। वह खुद बहुत परेशान हैं।

राष्ट्रपति ने लगाई शांति की गुहार
इस बीच, राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। नाबालिग के साथ न्याय होने और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होने तक लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रदर्शनकारियों को सड़क से अपने घर लौट जाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed