फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France Stabbing Updates President Macron Islamic extremist act several detained news in hindi

France Stabbing: पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया; राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया इस्लामी चरमपंथियों का हमला

Sun, 23 Feb 2025 08:41 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 23 Feb 2025 08:41 PM IST
सार

फ्रांस में हुई चाकूबाजी की वारदात को राष्ट्रपति मैक्रों ने इस्लामी चरमपंथ बताया है। इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक  संदिग्ध हमलावर की पहचान 37 वर्षीय अल्जीरियाई नागरिक के रूप में हुई है। पुलिस ने अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
France Stabbing Updates President Macron Islamic extremist act several detained news in hindi
फ्रांस में चाकूबाजी की घटना के बाद सरकार सख्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फ्रांस में शनिवार को चाकू से हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। देश की आतंकवाद रोधी एजेंसी मामले की जांच कर रही है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस हमले को इस्लामी चरमपंथ / आतंकवाद बताया है। जर्मनी की सीमा के पास मुलहाउस में हुई इस वारदात में पुर्तगाल के नागरिक की मौत हुई है। सात पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं। पार्किंग एजेंट को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


अल्जीरिया का नागरिक है हमलावर, मानसिक रोग से पीड़ित
हिरासत में लिए गए चार हमलावरों में एक संदिग्ध की पहचान 37 साल के अल्जीरियाई नागरिक- ब्राहिम ए के रूप में हुई है। मानसिक रोग- सिजोफ्रेनिया से पीड़ित इस शख्स को फ्रांसिसी गृह मंत्री ब्रूनो रिटेलो ने इस्लामी चरमपंथी बताया है। पूरे घटनाक्रम पर अभियोजन पक्ष ने बताया है कि संदिग्ध हमलावर के अलावा उसके परिवार के दो सदस्यों और उसे शरण देने वाले व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। हमलावर के पास से चाकू के अलावा एक स्क्रू ड्राइवर भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


11 साल पहले फ्रांस आया संदिग्ध ब्राहिम , हमास के हमले पर आतंकवाद का महिमंडन किया
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक हमलावर ब्राहिम 2014 में फ्रांस पहुंचा था। अक्तूबर, 2023 में इसे इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष के आधार पर आतंकवाद का महिमामंडन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

France Stabbing Updates President Macron Islamic extremist act several detained news in hindi
फ्रांस में चाकूबाजी की घटना के बाद सरकार सख्त - फोटो : अमर उजाला
19 देशों से जुड़े नियमों की समीक्षा करेगी सरकार
इस चिंताजनक वारदात के बाद विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने कहा कि उनकी सरकार आगामी बुधवार को विशेष बैठक करेगी। इसमें 19 देशों से जुड़े आव्रजन नियमों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने यूरोप-1 रेडियो पर एक बातचीत के दौरान इस टिप्पणी में देशों का नाम लिए बिना कहा,  'सरकार विशेष रूप से उन 19 देशों का अध्ययन करेगी, जहां बिना कागजात के लोगों को फ्रांस से वापस भेजने में सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है।'

France Stabbing Updates President Macron Islamic extremist act several detained news in hindi
फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रिटेलो - फोटो : एक्स@BrunoRetailleau
अल्जीरिया वापस भेजना चाहती थी फ्रांस सरकार

गृह मंत्री ब्रूनो रिटेलो ने इस वारदात के संबंध में कहा कि संदिग्ध हमलावर की जांच के दौरान उसकी सिजोफ्रेनिक प्रोफाइल (मानसिक रोग) के बारे में जानकारी मिली। 2023 में आतंकवाद के महिमामंडन का दोषी ठहराए जाने के बाद के कई महीनों तक जेल की सजा हुई। ब्राहिम को घर में नज़रबंद रखा गया। उसे अधिकारी उसे अल्जीरिया वापस भेजना चाहते थे, लेकिन उत्तरी अफ्रीकी देश के विरोध के कारण ऐसा नहीं किया जा सका। फ्रांस सरकार ने इसकी कड़ी आलोचना भी की।

France Stabbing Updates President Macron Islamic extremist act several detained news in hindi
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : एएनआई (फाइल)

राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया आतंकवादी कृत्य
इस वारदात को लेकर आई शुरुआती रिपोर्ट्स अभियोजन पक्ष से जारी बयान के मुताबिक एक व्यक्ति ने शनिवार दोपहर मुलहाउस शहर में स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर धार्मिक नारेबाजी करते हुए हमला कर दिया था। एक राहगीर ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन उसकी भी मौत हो गई। मैक्रों ने वार्षिक फ्रेंच फार्म शो के दौरान इस वारदात के संबंध में कहा, 'यह नि:संदेह इस्लामी आतंकवाद का कृत्य है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed