{"_id":"64a4c8e4c32fc3b84708a47a","slug":"france-scorched-on-the-seventh-day-rioters-burnt-24-buildings-and-160-vehicles-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"France: सातवें दिन भी झुलसा फ्रांस, दंगाइयों ने 24 इमारत व 160 वाहन जलाए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
France: सातवें दिन भी झुलसा फ्रांस, दंगाइयों ने 24 इमारत व 160 वाहन जलाए
Wed, 05 Jul 2023 07:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 05 Jul 2023 07:05 AM IST
सार
मंत्रालय के मुताबिक, दंगाई पूरे फ्रांस में बीते सात दिनों में 5,900 वाहन और 1,100 इमारतों में आग लगा चुके हैं। इसके अलावा कचरे सहित दूसरे सामानों में आगजनी की 12,200 से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
फ्रांस में विरोध-प्रदर्शन। फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फ्रांस में सातवें दिन भी हिंसा का दौर जारी रहा। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि बीते 24 घंटे में दंगाइयों ने 24 इमारत, 160 वाहन और 200 से ज्यादा जगहों के कचरे व दूसरी चीजों मे आग लगाई। इस दौरान 72 लोगों को हिंसा व आगजनी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अब तक 4000 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
मंत्रालय के मुताबिक, दंगाई पूरे फ्रांस में बीते सात दिनों में 5,900 वाहन और 1,100 इमारतों में आग लगा चुके हैं। इसके अलावा कचरे सहित दूसरे सामानों में आगजनी की 12,200 से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसके अलावा देशभर के 270 से ज्यादा पुलिस थानों पर हमला हो चुका है।
गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी के समर्थन में उतरे फ्रांस के लोग
27 जून को नाहेल पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी का फ्रांस में बड़ा तबका समर्थन कर रहा है। उसकी मदद के लिए दक्षिणपंथी नेता ज्यां मसीहा की अपील पर लोग करीब 14 लाख यूरो पुलिसकर्मी के परिवार को दान कर चुके हैं। जवाब खोज रहे मैक्रों फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हिंसा के पीछे के असल कारण खोज रहे हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।