फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France President Emmanuel Macron appoints Elisabeth Borne as the country's new prime minister news in hindi

France PM Elizabeth Borne: राष्ट्रपति मैक्रों ने श्रम मंत्री एलिजाबेथ बोर्न को नया पीएम नियुक्त किया, जानें क्या होंगी जिम्मेदारियां

Mon, 16 May 2022 10:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 16 May 2022 10:26 PM IST
सार

फ्रांसीसी मीडिया में आई खबरों में पहले ही कहा गया था कि श्रम मंत्री एलिजाबेथ बोर्न इस पद के लिए उनकी (मैक्रों की) पसंद हैं। फ्रांस में किसी राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान एक से अधिक प्रधानमंत्री का नियुक्त होना आम बात है।

विज्ञापन
France President Emmanuel Macron appoints Elisabeth Borne as the country's new prime minister news in hindi
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम नियुक्त की गईं एलिसाबेथ बोर्न। - फोटो : Social Media

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लेबर पार्टी की नेता एलिसाबेथ बोर्न को देश की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। इससे पहले फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्तेक्स ने इमैनुएल मैक्रों के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपेक्षित कदम के तहत सोमवार को इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन


एलिसी पैलेस (फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय) ने एक बयान में कहा, कास्तेक्स औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा देने के लिए सोमवार को एलिसी राष्ट्रपति भवन आए। उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया। फ्रांसीसी मीडिया में आई खबरों में पहले ही कहा गया था कि श्रम मंत्री एलिसाबेथ बोर्न इस पद के लिए उनकी (मैक्रों की) पसंद हैं। फ्रांस में किसी राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान एक से अधिक प्रधानमंत्री का नियुक्त होना आम बात है।
विज्ञापन


पीएम के ऊपर होगी मैक्रों की पार्टी को जिताने की बड़ी जिम्मेदारी
मैक्रों और उनके नए प्रधानमंत्री आने वाले दिनों में फ्रांस की पूर्ण नई सरकार नियुक्त करने के लिए बातचीत करेंगे। नए प्रधानमंत्री का पहला कार्य यह सुनिश्चित करना होगा कि जून में फ्रांस के संसदीय चुनाव में मैक्रों की मध्यमार्गी पार्टी और उसके सहयोगी अच्छा प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्रों ने फ्रांस में रहने की बढ़ती लागत के संबंध में एक विधेयक लाने का भी वादा किया। देश में खाद्य सामग्री और ऊर्जा (तेल एवं गैस) की कीमतें बढ़ रही हैं। यह विधेयक उनकी नयी सरकार द्वारा तैयार किया जाएगा और संसदीय चुनाव के ठीक बाद पेश किए जाने की उम्मीद है।

मैक्रों ने यह भी वादा किया कि नए प्रधानमंत्री सीधे हरित योजना के प्रभारी होंगे, जो फ्रांस की जलवायु संबंधी नीतियों के कार्यान्वयन में तेजी लाना चाहते हैं। मैक्रों ने अपने दूसरे कार्यकाल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन पर अंकुश लगाने के लिए दोगुनी तेजी से कदम उठाए जाने का संकल्प लिया।


फ्रांस में अब मास्क लगाना जरूरी नहीं
इस बीच फ्रांस में अब मास्क लगाना जरूरी नहीं रह गया है। सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क की अनिवार्यता खत्म कर दी है। इसके अलावा ट्रेन और विमान में यात्रा के दौरान मास्क लगाने की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है। फ्रांस में कोरोना के मामलों में आई बड़ी गिरावट के बाद सरकार ने मास्क की अनिवार्यता खत्म करने का फैसला किया है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने कहा कि अब सार्वजनिक परिवहन और टैक्सियों में मास्क अनिवार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed