फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France: New PM Forms Government Amid Political Uncertainty, Faces Parliament Without Majority

France Politics: फ्रांस सरकार अल्पमत में, पीएम ने कैबिनेट मंत्रियों को बांटे विभाग; संसद में बहुमत असली चुनौती

Mon, 06 Oct 2025 01:45 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 06 Oct 2025 01:45 AM IST
सार

फ्रांस के नए प्रधानमंत्री लेकॉर्नू ने नई कैबिनेट की घोषणा कर दी है, जिसमें कई पुराने मंत्री अपनी जिम्मेदारियों पर बने हुए हैं, जबकि कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं। लेकिन संसद में स्थायी बहुमत न होने के कारण सरकार का भविष्य अस्थिर नजर आ रहा है।

विज्ञापन
France: New PM Forms Government Amid Political Uncertainty, Faces Parliament Without Majority
सेबेस्टियन लेकोर्नु, फ्रांस के नए प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

फ्रांस के नए प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू ने रविवार को अपनी नई सरकार की घोषणा की, जिसमें कुछ पुराने चेहरों की वापसी और कुछ नए नियुक्तियां देखने को मिलीं। लेकॉर्नू ने पूर्व वित्त मंत्री ब्रूनो ले मेर को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा है। उन्हें यूक्रेन को सैन्य समर्थन देने और रूस से यूरोप को हो रहे सुरक्षा खतरों का सामना करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


संसद में बहुमत न होने से सरकार पर खतरा
नई कैबिनेट की घोषणा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दफ्तर से की गई, लेकिन राजनीतिक अस्थिरता अब भी बनी हुई है। लेकॉर्नू की अल्पमत सरकार संसद में स्थायी बहुमत के बिना काम कर रही है, जिससे उसके लंबे समय तक टिके रहने की संभावना कम है।
विज्ञापन


विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, मरीन ले पेन की अगुवाई वाली दक्षिणपंथी नेशनल रैली पार्टी ने जल्द चुनाव कराने की मांग दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकॉर्नू चौथे प्रधानमंत्री, जिन पर टिकी मैक्रों की उम्मीदें
39 वर्षीय लेकॉर्नू, जो पहले रक्षा मंत्री थे, को मैक्रों ने पिछले महीने प्रधानमंत्री पद पर पदोन्नत किया था। यह पिछले एक साल में फ्रांस के चौथे प्रधानमंत्री हैं। पिछली सरकार को संसद में बजट कटौती के मुद्दे पर झटका लगा था, जिसके बाद उसे हटाना पड़ा। फ्रांस में यह राजनीतिक अस्थिरता न केवल आर्थिक नीतियों को प्रभावित कर रही है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर मैक्रों की स्थिति को भी कमजोर कर रही है।

ये भी पढ़ें:- British Rule Vs Immigration: भारत में ब्रिटिश राज पर मस्क का जवाब वायरल, सोशल मीडिया पर गुस्सा; पढ़ें विवाद

कैबिनेट में पुराने चेहरों की वापसी
नई सरकार में कई प्रमुख मंत्री अपने पदों पर बने हुए हैं। ब्रूनो रिटायो आंतरिक मंत्री के रूप में, जीन-नोएल बैरो विदेश मंत्री के रूप में और जेराल्ड डारमनिन न्याय मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन जारी रखेंगे। वहीं, रोलांड लेस्क्योर को नया वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है। फ्रांस की अर्थव्यवस्था, जो यूरोपीय संघ की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, बढ़ते घाटे और कर्ज के चलते निवेशकों के बीच चिंता का विषय बनी हुई है।

संसद में बजट पर अग्निपरीक्षा
प्रधानमंत्री लेकॉर्नू मंगलवार को संसद को संबोधित करेंगे, जहां वे अगले साल के बजट को लेकर अपनी योजनाओं का खाका पेश करेंगे। उन्होंने घोषणा की है कि वे संविधान के विशेष अधिकारों का उपयोग करके बजट को बिना मतदान के पारित नहीं कराएंगे, बल्कि विपक्ष से समझौते की कोशिश करेंगे।


इस बीच, फ्रांस में तीन दिनों से राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन जारी हैं। कई यूनियनों और संगठनों ने सार्वजनिक सेवाओं में कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। गुरुवार को एफिल टॉवर को भी प्रदर्शनकारियों ने बंद करवा दिया था।

ये भी पढ़ें:- America: टैरिफ, राष्ट्रपति की शक्तियां व नागरिकता, सुप्रीम कोर्ट के नए कार्यकाल में इन मामलों पर आना है फैसला

मैक्रों की ‘दांव की राजनीति’ से गहराया संकट
यह संकट पिछले साल तब शुरू हुआ जब मैक्रों ने जून 2024 में राष्ट्रीय विधानसभा (नेशनल असेंबली) को भंग करने का फैसला लिया था। वे उम्मीद कर रहे थे कि नए चुनावों से उनकी प्रो-यूरोपियन सेंट्रिस्ट पार्टी मजबूत होकर लौटेगी, लेकिन परिणाम उल्टा निकला। संसद अब बंटी हुई है और किसी एक दल के पास बहुमत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed