{"_id":"60af1f9d8ebc3e29be2891a4","slug":"france-imposed-new-curbs-on-uk-travelers-from-may-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पाबंदी: फ्रांस ने इंग्लैंड पर लगाया प्रतिबंध, यूके यात्रियों को 48 घंटे पहले की कोविड रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नई पाबंदी: फ्रांस ने इंग्लैंड पर लगाया प्रतिबंध, यूके यात्रियों को 48 घंटे पहले की कोविड रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य
Thu, 27 May 2021 01:54 PM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 27 May 2021 01:54 PM IST
सार
पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना संक्रमण की चपेट में है। हालांकि कुछ विकसित देशों में हालात सामान्य हुए हैं। अमेरिका, फ्रांस समेत अन्य देशों में जिंदगी पटरी पर लौट रही है। वहीं ब्रिटेन में अब भी स्थिति ठीक नहीं है। यहां अब भी कई पाबंदियां लगी है।
विज्ञापन
कोरोना का नया खतरा
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और इंडियन वैरिएंट के पाए जाने को देखते हुए यूके से आने वाले यात्रियों पर नया प्रतिबंध लगा दिया है। फ्रांस ने यूके से आने वाले यात्रियों के लिए 31 मई से लागू अतिरिक्त प्रतिबंधों को लागू कर दिया है। एक जिम्मेदार अधिकारी ने बयान में कहा कि इंग्लैंड से आने वाले सभी यात्रियों को 48 घंटे पहले का कोविड रिपोर्ट निगेटिव दिखाना होगा। वहीं एक सप्ताह आइसोलेट होना पड़ेगा।
अधिकारी ने बताया कि इस पाबंदी से उन लोगों का प्रवेश बंद हो जाएगा जो मूलरूप से फ्रांसीसी नहीं है। क्योंकि यूके में कोरोना संक्रमण के मामले अब भी बढ़े हुए हैं। बता दें कि कोरोना का यूके वैरिएंट सबसे खतरनाक माना गया है। प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि यूके वैरिएंट बहुत शक्तिशाली है।
आइसोलेट रहना अनिवार्य
फ्रांस के अधिकारी ने बताया कि वह इंग्लैंड से यात्रा करने वाले लोगों पर कोई सवाल खड़ा नहीं करना चाहते, लेकिन फ्रांस की नई गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी होगा। यात्रा के दौरान दो दिन पहले की निगेटिव रिपोर्ट साथ रखनी होगी और एक सप्ताह तक होम आइसोलेशन में रहना पड़ेगा। वह चाहे टीका लिया हो या नहीं।
विज्ञापन
फ्रांस में मामले 35 लाख के पार
फ्रांस में संक्रमितों की संख्या 35 लाख तक पहुंच गई है। नेशनल हेल्थ एजेंसी ने कहा- जब से महामारी शुरू हुई तब से अब तक कुल 35 लाख मामले सामने आ चुके हैं। वहीं ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या भी लाखों में पहुंच चुकी हैं।