{"_id":"65dbdd82ed68dd6e47049007","slug":"france-expelled-imam-national-flag-devil-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"France: फ्रांस ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को शैतान बताने वाले इमाम को देश से निकाला, गृहमंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
France: फ्रांस ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को शैतान बताने वाले इमाम को देश से निकाला, गृहमंत्री ने दी जानकारी
Mon, 26 Feb 2024 06:08 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 26 Feb 2024 06:08 AM IST
सार
गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए लिखा, किसी को 'कुछ भी' कहने या करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कट्टरपंथी इमाम की टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं।
विज्ञापन
फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को शैतान बताने वाले एक मुस्लिम धर्मगुरु को देश से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई ट्यूनेशिया के आरोपी इमाम महजौब महजौबी की गिरफ्तारी के 12 घंटे से भी कम समय में की गई।
विज्ञापन
गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए लिखा, किसी को 'कुछ भी' कहने या करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कट्टरपंथी इमाम की टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं। इमाम का त्वरित निष्कासन फ्रांस के नए आव्रजन कानून के तहत किया गया।
विज्ञापन
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें महजौबी ने फ्रांस के तीन रंगों वाले झंडे को शैतान कहा। महजौबी दक्षिणी फ्रांस के बैगनॉल्स-सुर-सीज की एटाउबा मस्जिद से जुड़े थे। उन्होंने अपने बचाव में कहा कि उनकी टिप्पणी का गलत अर्थ निकाला गया है।
विज्ञापन
इस बीच, फ्रांस इन्फो ने बताया कि महजौबी को बृहस्पतिवार शाम ट्यूनेशिया की एक फ्लाइट में देखा गया। मीडिया ने निष्कासन आदेश का अंश छापा है। इसमें कहा गया है कि महजौबी ने इस्लाम की पिछड़ी, असहिष्णु व हिंसक अवधारणा व्यक्त की है।