फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France announces climate emergency

पेरिस ने 'जलवायु आपातकाल' की घोषणा की

Tue, 09 Jul 2019 09:18 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
France announces climate emergency
प्रतीकात्मक तस्वीर
फ्रांस के अन्य शहरों और संसद के बाद पेरिस ने भी मंगलवार को जलवायु आपातकाल की घोषणा कर दी। पेरिस में ही 2015 में जलवायु परिवर्तन को लेकर ऐतिहासिक समझौता हुआ था।
विज्ञापन


पर्यावरण की प्रभारी उपमहापौर सीलिया ब्लॉएल ने कहा, "पेरिस ने भी अन्य शहरों की तरह जलवायु आपातकाल की घोषणा कर दी है।" उन्होंने 2015 के समझौते के उद्देश्यों का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन


घोषणा में यह भी कहा गया है कि पेरिस में एक "जलवायु अकादमी" बनाई जाएगी, जिसका मकसद इस मुद्दे पर युवाओं और जनता को बेहतर शिक्षा देना है।

ब्रिटेन की संसद दुनिया की पहली संसद है जिसने जलवायु आपातकाल की घोषणा की। उसने एक मई को एक प्रस्ताव पारित कर यह घोषणा की थी। आयरलैंड की संसद ने यही प्रस्ताव 10 मई को पारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed