{"_id":"613d0dde0296103e112487b9","slug":"four-palestinian-prisoners-who-escaped-from-israel-prison-were-caught-two-still-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल: जेल से भागने वाले चार फलस्तीनी कैदी पकड़े गए, दो अब भी फरार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल: जेल से भागने वाले चार फलस्तीनी कैदी पकड़े गए, दो अब भी फरार
Sun, 12 Sep 2021 01:47 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, येरूशलम
एजेंसी, येरूशलम
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:47 AM IST
सार
कैदियों के फिर से पकड़े जाने के तुरंत बाद ही फलस्तीनी मिलिशिया ने गाजा पट्टी से इस्राइल की ओर रॉकेट दागे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल की सबसे सुरक्षित जेल से इस हफ्ते भागने में सफल रहे छह फलस्तीनी कैदियों में से चार को शनिवार सुबह तक फिर से पकड़ लिया गया है। हालांकि, दो कैदी अब भी फरार हैं। इस्राइली मीडिया ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
पकड़े गए कैदियों में 2000 के दशक की शुरुआत में दूसरे फलस्तीनी विद्रोह का एक आतंकी जकारिया जुबैदी भी शामिल है। तस्वीरों में जुबैदी और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को आंखों पर पट्टी बांधे हथकड़ी पहने हुए जमीन पर बैठे दिखाया गया है। असैन्य वर्दी में इस्राइली सैनिक उनके पीछे खड़े हैं। इस्राइल की पुलिस ने शुक्रवार रात फरार छह कैदियों में से दो के उत्तरी इस्राइल के अरब-बहुल शहर नासरत से पकड़ने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों कैदियों की पहचान इस्लामिक जिहाद आतंकवादी समूह के सदस्य महमूद अरादेह और याकूब कादरी के रूप में की गई थी। दोनों उम्रकैद की सजा काट रहे थे। पुलिस की इसी घोषणा के कुछ घंटो बाद दो और कैदियों की पकड़े जाने की जानकारी दी गई। हालांकि यह नहीं बताया गया कि अन्य दो कैदियों को कहां से पकड़ा गया। वहीं फरार अन्य दो कैदियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि छह फलस्तीनियों ने सोमवार को गिलबोआ जेल से सुरंग खोदकर भाग निकले थे, इसके बाद पूरे इस्राइल और वेस्ट बैंक में तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद इस्राइल की ओर दागे गए रॉकेट
कैदियों के फिर से पकड़े जाने के तुरंत बाद ही फलस्तीनी मिलिशिया ने गाजा पट्टी से इस्राइल की ओर रॉकेट दागे। इस्राइली सेना ने कहा कि इन रॉकेटों को एयर डिफेंस सिस्टम ने गिरा दिया। हालांकि, किसी भी फलस्तीनी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। फिर भी यह माना जा रहा है कि यह हमला इन गिरफ्तारियों से जुड़ा है।