फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four new polio cases reported in Pakistan, tally rises to 32 this year news in hindi

Polio in Pakistan: पाकिस्तान में पोलियो की मार, चार और नए मामले सामने आए; पड़ोसी मुल्क की बढ़ी चिंताएं

Wed, 09 Oct 2024 03:23 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 09 Oct 2024 03:23 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत इस साल सितंबर में राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान पांच साल से कम उम्र के करीब तीन करोड़ 30 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।

विज्ञापन
Four new polio cases reported in Pakistan, tally rises to 32 this year news in hindi
पोलियो की खुराक - फोटो : आईस्टॉक

विस्तार

आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तान में अब पोलियो वायरस ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पोलियो के चार और मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे इस साल पड़ोसी मुल्क में गंभीर बीमारी के मामलों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। यह वायरस को खत्म करने के पाकिस्तान सरकार के प्रयासों के लिए एक बड़ा झटका है। इस बीमारी के चार मरीजों में से तीन सिंध प्रांत और एक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से है।

विज्ञापन


इन क्षेत्रों से सामने आए मामले
उन्होंने कहा, 'इस साल अब तक बलूचिस्तान से 16, सिंध से 10, खैबर पख्तूनख्वा से चार और पंजाब तथा इस्लामाबाद से एक-एक मामले सामने आए हैं। वर्तमान में सात क्षेत्रों में से केवल दो यानी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान पोलियो मुक्त हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वायरस चार प्रांतों और संघीय राजधानी सहित पांच क्षेत्रों में पहुंच गया है।
विज्ञापन


करोड़ों बच्चों को दी गई पोलियो खुराक
पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत इस साल सितंबर में राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान पांच साल से कम उम्र के करीब तीन करोड़ 30 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को पोलियो के खतरनाक प्रभावों से बचाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर के अभियान कामयाब रहा
उन्होंने कहा कि सितंबर अभियान ने देश के पोलियो उन्मूलन प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया। कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, कार्यक्रम बड़ी संख्या में बच्चों तक पहुंचने में कामयाब रहा, जिनमें उच्च जोखिम वाले क्षेत्र भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए प्रधानमंत्री की फोकल पर्सन आयशा रजा फारूक ने अभियानों में बची कमियों को दूर करने पर लगातार ध्यान देने पर जोर दिया। हितधारकों ने प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति पर भी प्रकाश डाला, लेकिन आगे सुधार की आवश्यकता को भी स्वीकार किया।'


बता दें, 28 अक्तूबर से दूसरे सामूहिक टीकाकरण की योजना बनाई जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दुनिया में पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही ऐसे देश हैं, जहां पोलियो अब भी मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed